होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Sandipani School Nishatpura: सांदीपनि स्कूल निशातपुरा में भविष्य से भेंट कार्यक्रम आयोजित

Sandipani School Nishatpura: सांदीपनि स्कूल निशातपुरा में भविष्य से भेंट कार्यक्रम आयोजित

Sandipani School Nishatpura: राजधानी भोपाल के शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, निशातपुरा में 'स्कूल चले हम अभियान' सत्र 2026-27 के अंतर्गत 'प्रवेश उत्सव' और 'भविष्य से भेंट' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर लोक शिक्षण संचालनालय की अपर परियोजना संचालक नंदा भलावी कुशरे, संयुक्त संचालक एच. एन. नेमा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

अनूठे नवाचारों का उद्घाटन

विद्यालय भ्रमण के दौरान अतिथियों ने शाला में किए गए आधुनिक नवाचारों की जमकर सराहना की। इस दौरान तीन विशेष कक्षों का लोकार्पण किया गया, जो सरकारी स्कूलों में एक नई मिसाल पेश कर रहे हैं...

रेज रूम (Rage Room): विद्यार्थियों में ईर्ष्या, द्वेष और मानसिक तनाव को कम करने के उद्देश्य से इसे विकसित किया गया है। यहां काउंसलर के मार्गदर्शन में छात्र अपने तनाव को रचनात्मक तरीके से बाहर निकाल सकेंगे।

कन्फेशन रूम (Confession Room): जो विद्यार्थी अपनी बात मन में ही रखते हैं, वे यहां आकर बेझिझक अपनी बातें साझा कर सकेंगे, जिससे उनका व्यक्तित्व विकास बाधित न हो।

इमरजेंसी मेडिकल रूम: आपातकालीन स्थिति के लिए विद्यालय में व्हीलचेयर, स्ट्रेचर, ऑक्सीजन सिलेंडर, नेबुलाइजर और ग्लूकोमीटर जैसे आधुनिक उपकरणों से लैस मेडिकल रूम शुरू किया गया है।

डिजिटल लर्निंग और स्पेस गैलरी की सराहना

अतिथियों ने विद्यालय की स्पेस गैलरी और भाषा प्रयोगशाला का सूक्ष्म अवलोकन किया। स्मार्ट पैनल पर पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को देख अधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। नंदा भलावी ने छात्रों से भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की और उनके करियर से जुड़े सवालों के जवाब दिए। वहीं, एच.एन. नेमा ने विद्यार्थी जीवन को भविष्य की नींव बताते हुए छात्रों को प्रोत्साहित किया।

छात्रों और शिक्षकों का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और उनके पालकों को सम्मानित किया गया। साथ ही, विद्यालय के उन समर्पित शिक्षकों और सहयोगी स्टाफ को भी प्रमाण पत्र दिए गए, जो शाला समय के बाद भी अतिरिक्त सेवाएं दे रहे हैं। विद्यालय के प्राचार्य आर. सी. जैन एवं उपप्राचार्य सुनीता चोलकर ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का समापन स्मृति चिन्ह भेंट करने और आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।


संबंधित समाचार