होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : मुरैना में ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान की शुरुआत, HELPLINE नंबर जारी, MP पुलिस की नई मुहिम

MP NEWS : मुरैना में ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान की शुरुआत, HELPLINE नंबर जारी, MP पुलिस की नई मुहिम

मुरैना। साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और लोगों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से मुरैना जिले में ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान 15 दिनों तक चलेगा। इस दौरान जिले के विभिन्न शासकीय संस्थानों, स्कूलों, अस्पतालों, बस स्टैंड और प्रमुख चौराहों पर लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक फैलाई जाएगी। 

8 जुलाई तक चलाया जाएगा अभियान

इस अभियान की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बताया कि यह अभियान 8 जुलाई तक चलाई जाएगी। जिसके जरिए गांवों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक नागरिकों को साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश पहुंचाए जाएंगे। अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को साइबर फ्रॉड, फर्जी लिंक, ओटीपी धोखाधड़ी, ऑनलाइन ठगी और अन्य डिजिटल अपराधों के प्रति सतर्क करना है।

सुरक्षित डिजिटल जीवन का मूल मंत्र

एसपी धर्मराज मीणा ने कहा कि साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका जागरूकता है। यदि लोग सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध लिंक या कॉल पर बिना जांच के प्रतिक्रिया न दें, तो अधिकांश साइबर ठगी से बचा जा सकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा, “सोचें, समझें और फिर क्लिक करें”, यही सुरक्षित डिजिटल जीवन का मूल मंत्र है।

लोन देने के प्रलोभन में न आएं

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, वीडियो कॉल, लॉटरी, पार्ट-टाइम जॉब या तत्काल लोन देने के प्रलोभन में न आएं। यदि कोई व्यक्ति ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है तो घटना के बाद का पहला घंटा ‘गोल्डन आवर’ माना जाता है।

राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 

इस दौरान तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करने या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने से ठगी गई राशि को संबंधित बैंक खातों में फ्रीज कराया जा सकता है और रकम वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है। 


संबंधित समाचार