होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

यूक्रेन के खिलाफ रूस ने छेड़ा युद्ध Donetsk में सुनाई दी 5 धमाकों की आवाज, UNSC ने बुलाई आपात बैठक

यूक्रेन के खिलाफ रूस ने छेड़ा युद्ध Donetsk में सुनाई दी 5 धमाकों की आवाज, UNSC ने बुलाई आपात बैठक

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। सभी देश इस मामले में दोनों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं. दूसरी ओर, यूक्रेन के पूर्वी शहर डोनेट्स्क (Donetsk) में गुरुवार सुबह कम से कम पांच विस्फोटों (five explosions) की आवाज सुनी गई।

विस्फोटों की आवाज के बाद सैन्य ट्रक घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों ने यह जानकारी दी। रूस की बढ़ती सेना को देखते हुए यूक्रेन ने देश के कुछ हवाई अड्डों को बंद कर दिया है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nations Security Council) ने यूक्रेन और रूस के मुद्दे पर आपात बैठक बुलाई है। दोनों देशों के बीच जारी विवाद को लेकर तीन दिनों में यह दूसरी बैठक है।


संबंधित समाचार