होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : 1.22 लाख बच्चों की किस्मत का आज होगा फैसला, RTE लॉटरी के नतीजे 2 बजे होंगे जारी

MP NEWS : 1.22 लाख बच्चों की किस्मत का आज होगा फैसला, RTE लॉटरी के नतीजे 2 बजे होंगे जारी

भोपाल : मध्यप्रदेश में RTE(right to education) योजना के तहत निजी स्कूलों में निशुल्क एडमिशन के लिए ऑनलाइन लॉटरी के परिणाम महज कुछ देर में जारी होने जा रहे है। यह नतीजे राज्य शिक्षा केन्द्र के यूट्यूब चैनल पर प्रसारण होंगे। जिसे पेरेंट्स एमपी आरटीई की आधिकारिक वेबसाइट www.rteportal.mp.gov.in पर जाकर देख सकते है। बता दें कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए प्रदेश के 1.78 लाख बच्चों ने आवेदन किया है। जिनकी किस्मत का फैसला आज दोपहर 02 बजे होगा। 

3 अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी

लॉटरी के नतीजे जारी होने के बाद चयनित बच्चों के अभिभावकों को 3 अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच संबंधित स्कूल में जाकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इस दौरान आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित करना होगा, ताकि उन्हें समय पर शिक्षा का लाभ मिल सके। योजना के तहत चुने गए बच्चों को कक्षा 8वीं तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी, जिससे उनके परिवारों पर आर्थिक बोझ कम होगा। 

प्रक्रिया बनाई गई पारदर्शी और सरल 

राज्य शिक्षा केंद्र का कहना है कि पूरी प्रक्रिया को तकनीक के माध्यम से पारदर्शी और सरल बनाया गया है। इससे किसी भी तरह की गड़बड़ी की संभावना कम होती है और जरूरतमंद बच्चों तक शिक्षा का लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है। जिन बच्चों का चयन लॉटरी के माध्यम से होगा उन छात्रों के अभिभावकों को SMS के माध्यम से सूचना भेजी जाएगी. इसके अलावा, एडमिशन प्रोसेस में लोकल एरिया के स्कूलों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि बच्चों को अपने घर के पास ही शिक्षा मिल सके। 

क्या है RTE 

RTE एक योजना है। जिसके तहत निजी, गैर-अनुदान प्राप्त स्कूलों में कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों के लिए कम से कम 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित रहती हैं। इन सीटों पर बच्चों को बिना शुल्क के पढ़ाई का अवसर दिया जाता है। इस योजना के तहत इस बार 1 लाख 22 हजार 551 सीटों पर बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा।


संबंधित समाचार