होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

RSS chief Bhagwat in Kundalpur : कुंडलपुर पहुंचे मोहन भागवत, विद्यासागर जी महाराज से मुलाकात के अनुभव किए साझा

RSS chief Bhagwat in Kundalpur : कुंडलपुर पहुंचे मोहन भागवत, विद्यासागर जी महाराज से मुलाकात के अनुभव किए साझा

दमोह। कुंडलपुर में आचार्य मुनि समय सागर जी महाराज के पदारोहण कार्यक्रम के साक्षी बनने के लिए दोनों मोहन कुंडलीपुर पहुंचे। आरएसएस प्रमुख सरसंघचालक डॉ मोहन राव भागवत दोपहर में मुनी महाराज के कार्यक्रम में पहुंचे। वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी शाम के समय कुंडलपुर पहुंचे। दोनों ने ही समय सागर जी महाराज और जैन मुनियों से आशीर्वाद लिया। मोहन भागवत ने इस मौके पर आचार्य विद्यासागर जी महाराज से पूर्व में हुई मुलाकात के अनुभव भी बताए। 

याद आई आचार्य विद्यासागर जी महाराज से हुई मुलाकात 

आरएसएस प्रमुख सरसंघचालक डॉ मोहन राव भागवत दोपहर करीब 1 बजे कुंडलपुर पहुंचे। वे आचार्य मुनि समय सागर जी महाराज के पदारोहण कार्यक्रम के साक्षी बनने के लिए यहां आए थे। इस मौके पर उनके साथ पूर्व मंत्री जयंत मलैया, पूर्व मंत्री डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया भी मौजूद रहे। यहां उन्होंने पहाड़ी पर भव्य मंदिर में विराजे बड़े बाबा जी के दर्शन कर पूजा अर्चना की और मन्दिर का अवलोकन भी किया। यहां कुछ देर विश्राम के बाद वे काफिले के साथ कार्यक्रम स्थल विद्यासागर मंडपम पहुंचे, यहां मंच पर उन्होंने जैन मुनि संघ का आशीर्वाद लिया। साथ ही उन्होंने अपने सम्बोधन में आचार्य विद्यासागर जी महाराज से पूर्व में हुई मुलाकात और अनुभव बताए। 

कार्यक्रम में शामिल होकर हुए धन्य 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शाम करीब साढ़े चार बजे प्रसिद्ध जैन तीर्थ क्षेत्र कुंडलपुर पहुंचे। वे हेलीकॉप्टर से ही सीधे कार्यक्रम स्थल विद्यासागर मंडपम पहुंचे थे। जहां मंच पर उन्होंने आचार्य समय सागर जी महाराज और जैन मुनियों से आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज इस भव्य दिव्य कार्यक्रम में शामिल होकर वे धन्य हो गए। ऐसे आयोजन के लिए देवता भी तरस रहे होंगे। मैने पहली ही केबिनेट में प्रदेश में मांस, मछली खुले में विक्रय पर प्रतिबंध किया। सीएम ने कहा कि भगवान महावीर स्वामी के चरित्र और अध्ययन के लिए हमने इन्हें पाठ्यक्रम में हिस्सा देकर मध्यप्रदेश के पाठ्क्रम में जोड़ा है। हमारी भावी पीढ़ी अपनी संस्कृति से परिचित हो सकेगी। मुख्यमंत्री ने सागर में बनाये जाने वाले कॉलेज का नाम श्री विद्यासागर जी महाराज के नाम से करने की भी जानकारी दी। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल, राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह, राज्यमंत्री लखन पटेल सहित कई जनप्रतिनिधि मौके पर मौजूद रहे। 
 


संबंधित समाचार