होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Royal Challengers Bengaluru की धमाकेदार जीत: Chennai Super Kings लगातार तीसरी हार, टिम डेविड बने मैच के हीरो...

Royal Challengers Bengaluru की धमाकेदार जीत: Chennai Super Kings लगातार तीसरी हार, टिम डेविड बने मैच के हीरो...

RCB vs CSK IPL 2026 बेंगलुरु: Indian Premier League 2026 के 11वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Chennai Super Kings को 43 रनों से हरा दिया। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टिम डेविड की विस्फोटक बल्लेबाजी जीत की सबसे बड़ी वजह रही। इस जीत के साथ RCB अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई, जबकि CSK को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा।

टिम डेविड का तूफान, RCB ने बनाया 250 रन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी RCB ने 3 विकेट के नुकसान पर 250 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। Virat Kohli ने 28 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दी, Phil Salt ने 46 रन की अहम पारी खेली, Devdutt Padikkal ने 50 रन बनाए, इसके बाद कप्तान Rajat Patidar (48*) और Tim David (70*) ने अंतिम ओवरों में कहर बरपाया। दोनों के बीच 35 गेंदों में 99 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। टिम डेविड ने सिर्फ 25 गेंदों में 8 छक्कों की मदद से नाबाद 70 रन ठोक दिए।

CSK की खराब शुरुआत, सरफराज की फिफ्टी बेकार

251 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी CSK की शुरुआत बेहद खराब रही। कप्तान Ruturaj Gaikwad सिर्फ 7 रन पर आउट, Sanju Samson ने बनाए 9 रन,इसके बाद Sarfaraz Khan ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में 50 रन बनाए। मिडिल ऑर्डर में Prashant Veer 43 रन, Jamie Overton  37 रन इन पारियों के बावजूद CSK 207 रन ही बना सकी।

गेंदबाजी में भी RCB का दबदबा

RCB के गेंदबाजों ने पावरप्ले में ही मैच का रुख तय कर दिया। Jacob Duffy ने शुरुआती विकेट झटके,  Bhuvneshwar Kumar ने कसी हुई गेंदबाजी की और Krunal Pandya ने मिडिल ऑर्डर तोड़ा दिया। 

RCB vs CSK Head-to-Head रिकॉर्ड

हालांकि हाल के मुकाबलों में RCB का पलड़ा भारी रहा है। RCB vs CSK ने कुल 36 मैच खले हैं, जिसमें से CSK ने 21 मैच जीता है, RCB ने 14 जीत, इसके अलावा 1 बेनतीजा रहा है। RCB ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और रणनीति-तीनों विभागों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। टिम डेविड की विस्फोटक पारी इस मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुई। दूसरी ओर, CSK को अपनी लगातार तीसरी हार के बाद टीम कॉम्बिनेशन और गेंदबाजी पर गंभीरता से काम करना होगा।


संबंधित समाचार