होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

लॉकडाउन के पहले दिन सड़कें दिखी सुनी, प्रमुख चौराहों में निकलने वालों पर बरती गई सख्ती

लॉकडाउन के पहले दिन सड़कें दिखी सुनी, प्रमुख चौराहों में निकलने वालों पर बरती गई सख्ती

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 22 सितंबर से लॉकडाउन लगाया गया हैं। सख्त लॉकडाउन के पहले दिन मंगलवार को सड़कों पर पुलिस का सख्त पहरा देखने को मिला है। शहर के प्रमुख चौराहों पर सुबह से ही सड़कों पर निकलने वालों पर सख्ती बरती गई थी। बगैर मास्क के निकलने वाले चालकों को रोका और जुर्माना कार्रवाई करते हुए उन्हें वापस रवाना भी कर दिया गया। शहर के अंदर बनाए गए 38 पुलिस नाकों पर दिनभर में करीब 80 हजार लोगो को रोका गया है।घर से बाहर निकलने की वजह पूछने के बाद ही उन्हें आगे जाने दिया जा रहा था। पुलिस की जांच पड़ताल में रोके गए लोगों में 80 फीसदी लोग मेडिकल इमरजेंसी के निकले।

आपको बता दें की महिला व घर के दूसरे सदस्यों को गाड़ी में लेकर अस्पताल उपचार कराने जाने की बात कही। जानकारी पुख्ता होने पर वाहन चालकों को आगे निकलने अनुमति प्रदान की गई थी। एएसपी लखन पटले के बताए अनुसार जिले में कुल शहरी सीमा में 38 जगह और जिला बार्डर में 9 जगहों पर पुलिस नाका बनाया गया है। इधर इसमें से शहर के अंदर के 19 प्वाइंटों पर पुलिस वालों की 24 घंटे के लिए पहरेदारी तय की गई है। सख्त लॉकडाउन के पहले दिन में जिन जगहों पर लोगों को रोका गया, उसमें से ज्यादातर लोग मेडिकल इमरजेंसी के कारण घर से बाहर निलकते देखे गए। पुख्ता जानकारी के बाद ही उन्हें आगे निकलने की अनुमति दी गई है। एएसपी के मुताबिक आने वाले दिनों में पुलिस जांच और भी सख्त होगी।

दोपहिया में महिला-पुरुष, हाथ में पर्ची

सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक पुलिस चेक प्वाइंटों पर ज्यादातर दंपति रोके गए। दोपहिया सवार लोगों में महिला-पुरुष मिले। घर से बाहर निकलने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने हाथ में मेडिकल पर्ची पुलिस को दिखाई। इमरजेंसी केस में बाहर निकलने वालों की भीड़ में सफाई कर्मचारी भी सड़कों पर दिखे। ज्यादातर महिला कर्मचारियों की टोलियां काम पर निकली थीं। बगैर मास्क के देखे जाने पर उन्हें भी सख्त हिदायत देकर आगे बढ़ने कहा गया।

गली मोहल्ले में जमकर मुनाफाखोरी

लॉकडाउन के पूर्व खाद्य विभाग की यूनिट ने शहर के कई हिस्सों में जांच पड़ताल कर मुनाफाखोरी करने वालों पर प्रकरण दर्ज किया था। सभी तरह के कारोबार बंद रखे जाने के फरमान के बीच घनी आबादी वाले हिस्सों में घरों से चलने वाली दुकानों में कारोबारियों ने खूब चांदी काटी। अनाज से लेकर जरूरत की सामग्री में ढाई गुना तक दाम बढ़ोतरी कर कारोबार किया। दूसरे दिन प्रशासन व पुलिस अमले की पहरेदारी सड़कों पर रही, इधर तंग गलियों में चलने वाली दुकानों में मुनाफाखोरों ने जमकर कमाई की। इसके पहले 5 दुकानों को सील कर समस्त स्टाॅक को जप्त किया गया था।

सीएम भूपेश का ट्वीट...

यही खामोशियां, खुशियां वापस लाएंगी

यही दूरियां हमें, सुकून की नींद सुलाएंगी

जल्दबाजी छोड़, थामें रफ्तार कुछ और दिन

यही सावधानियां, हमें मंजिल तक पहुंचाएंगी


संबंधित समाचार