होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Ridhima Pathak BPL Controversy: देश पहले कहकर BPL से खुद हटीं भारतीय ब्रॉडकास्टर रिद्धिमा पाठक...

Ridhima Pathak BPL Controversy: देश पहले कहकर BPL से खुद हटीं भारतीय ब्रॉडकास्टर रिद्धिमा पाठक...

Ridhima Pathak BPL Controversy : भारतीय स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टर रिद्धिमा पाठक ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) से जुड़े विवाद पर बड़ा बयान देकर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। रिद्धिमा ने साफ किया है कि उन्हें बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने नहीं हटाया, बल्कि उन्होंने खुद BPL के ब्रॉडकास्ट पैनल से हटने का फैसला लिया। यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब भारत और बांग्लादेश के बीच क्रिकेट और कूटनीतिक तनाव अपने चरम पर है और दोनों देशों के क्रिकेट संबंधों पर वैश्विक स्तर पर नजर बनी हुई है।

BPL से हटाए जाने की खबरों पर क्या बोलीं रिद्धिमा पाठक:

रिद्धिमा पाठक ने अपने आधिकारिक बयान में कहा,“पिछले कुछ घंटों से यह कहानी चलाई जा रही है कि मुझे BPL से ड्रॉप कर दिया गया। यह बिल्कुल गलत है। मैंने खुद निजी तौर पर यह फैसला लिया। मेरे लिए मेरा देश हमेशा पहले आता है। क्रिकेट किसी एक असाइनमेंट से कहीं बड़ा है।” उन्होंने आगे कहा कि वह सालों से क्रिकेट को ईमानदारी, सम्मान और जुनून के साथ कवर करती आ रही हैं और आगे भी खेल की भावना के साथ मजबूती से खड़ी रहेंगी।

कौन हैं रिद्धिमा पाठक? (Ridhima Pathak Biography)

रिद्धिमा पाठक का जन्म 17 फरवरी 1990 में रांची झारखंड हुआ है, पेशे से वो एक मॉडल, एक्टर, वॉइस आर्टिस्ट, टीवी एंकर और स्पोर्ट्स प्रेजेंटर हैं रिद्धिमा ने अपने करियर की शुरुआत रेडियो स्टेशन में इंटर्नशिप से की थी। इसके बाद उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स, टेन स्पोर्ट्स, सोनी नेटवर्क और जियो सिनेमा जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स पर कई अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को होस्ट किया। उन्हें खास पहचान टोक्यो ओलंपिक्स के दौरान मिली, जहां उनकी प्रेजेंटेशन को दर्शकों ने खूब सराहा। रिद्धिमा कई दिग्गज भारतीय और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर्स के इंटरव्यू भी कर चुकी हैं।

भारत-बांग्लादेश क्रिकेट तनाव से जुड़ा पूरा मामला:

इस विवाद के बीच ICC ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की उस मांग को खारिज कर दिया, जिसमें भारत से बाहर टी20 वर्ल्ड कप मैच कराने की अपील की गई थी। यह विवाद उस समय और बढ़ा, जब मुस्ताफिज़ुर रहमान को आईपीएल से रिलीज़ किया गया। BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स से मुस्ताफिज़ुर का कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने को कहा था, जिसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आपत्ति जताई। BCB ने भारतीय परिस्थितियों में अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए ICC से हस्तक्षेप की मांग की थी। हालात और बिगड़ते हुए बांग्लादेश ने आगामी आईपीएल सीजन के प्रसारण पर भी प्रतिबंध लगा दिया, जिससे दोनों देशों के क्रिकेट संबंधों में तल्खी साफ नजर आने लगी।

देशभक्ति के फैसले से रिद्धिमा को मिल रही सराहना:

BPL से हटने के अपने फैसले के बाद रिद्धिमा पाठक को सोशल मीडिया पर जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। फैंस और क्रिकेट प्रेमी उनके इस कदम को देशहित में लिया गया साहसी निर्णय बता रहे हैं।


संबंधित समाचार