SARKARI NAUKARI 2025: महिलाओं के लिए आंगनवाड़ी में सुपरवाइजर बनने का सुनहरा मौका, 10वीं पास भी कर सकते है आवेदन, यह है प्रक्रिया

SARKARI NAUKARI 2025: महिलाओं के लिए आंगनवाड़ी में सुपरवाइजर बनने का सुनहरा मौका, 10वीं पास भी कर सकते है आवेदन, यह है प्रक्रिया

Bihar Anganwadi Supervisor Job:  नौकरी की तलाश कर रही महिलाओं के लिए सुनहरा मौका, सरकार ने आंगनवाड़ी में सुपरवाइजर के 33 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 21 अप्रैल से शुरू हो गए। तो वही आवेदन की लास्ट डेट 20 मई निर्धारित की गई है। उम्मीदवार जो भी इन पदों पर आवेदन करना चाहते है वे जल्द ही आधिकारिक साइट westchamparan.nic.in पर जाकर अप्लाई करे। यह भर्ती बिहार के आंगनवाड़ी की ओर से पश्चिम जिला चंपारण के लिए सुपरवाइजर के पदों पर निकाली है। 

Bihar Anganwadi Supervisor Bharti 

कुल पद: 33

पदों का विवरण

  • सामान्य वर्ग (Unreserved) – 14 पद
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) – 3 पद
  • अनुसूचित जाति (SC) – 5 पद
  • अनुसूचित जनजाति (ST) – 1 पद
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) – 7 पद
  • पिछड़ा वर्ग (BC) – 3 पद

आयु सीमा :उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम 45 साल साल होनी चाहिए।

योग्यता : 10वीं पास, पश्चिम जिला चंपारण की स्थायी महिला निवासी ही आवेदन कर सकती हैं।

सैलरी : 27,500 रुपए प्रतिमाह

चयन प्रक्रिया: रिटन एग्जाम,डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेरिट लिस्ट के बेसिस पर

जरूरी डॉक्यूमेंट्स :

  • आधार कार्ड
  • 10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  • डोमिसाइल सर्टिफिकेट
  • कास्ट सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • एक्टिव मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

ये नियम जरूरी

  • आवेदिका बिहार राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • महिला उम्मीदवार की स्थायी निवास पश्चिमी चंपारण जिले में होनी चाहिए।
  • न्यूनतम 10वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है।
  • आवेदिका को आंगनबाड़ी सेविका के रूप में कम से कम 10 वर्षों का कार्य अनुभव होना चाहिए।
  • यदि आप इन सभी शर्तों को पूरा करती हैं तो आप इस पद के लिए आवेदन करने के लिए पात्र हैं।

संबंधित समाचार