होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Indian Navy SSC Officer: इंडियन नेवी में शामिल होने का गोल्डन चांस, 275 पदों पर होगी भर्ती, 1.2 लाख मिलेगी सैलरी

Indian Navy SSC Officer: इंडियन नेवी में शामिल होने का गोल्डन चांस, 275 पदों पर होगी भर्ती, 1.2 लाख मिलेगी सैलरी

Indian Navy SSC Vacancy:  भारतीय नौसेना में शामिल होना सुनहरा मौका, भारतीय नौसेना ने जून 2027 (AT-27) पाठ्यक्रम के लिए शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) अधिकारी भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती 275 पदों पर की जाएगी। जिसके लिए कैंडिडेट्स 27 जुलाई 2026 से पहले आधिकारिक वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन अप्लाई कर सकते है। आवेदन की प्रक्रिया 25 जून 2026 से शुरू हो गई। 

पदों का विवरण

  • ​एग्जीक्यूटिव ब्रांच (General Service/Hydro Cadre): 90 पद
  • ​इलेक्ट्रिकल ब्रांच (GS): 32 पद
  • ​पायलट (Pilot): 25 पद
  • ​सबमरीन टेक्निकल (इंजीनियरिंग): 24 पद
  • ​नेवल एयर ऑपरेशंस ऑफिसर (Observer): 18 पद
  • ​एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC): 15 पद
  • ​नेवल आर्मामेंट इंस्पेक्टोरेट कैडर (NAIC): 14 पद
  • ​लॉजिस्टिक्स (Logistics): 10 पद
  • ​इंजीनियरिंग ब्रांच (GS): 08 पद
  • ​सबमरीन टेक्निकल (इलेक्ट्रिकल): 08 पद
  • ​नेवल कंस्ट्रक्टर: 08 पद
  • ​एजुकेशन (Education): 05 पद

​शैक्षणिक योग्यता: पदानुसार BE/B.Tech (विभिन्न स्ट्रीम), MSc, MCA, MBA या MA की डिग्री (न्यूनतम 60% अंकों के साथ) होना अनिवार्य है। फाइनल ईयर के छात्र भी शर्त के साथ आवेदन कर सकते हैं।

​आयु सीमा: उम्मीदवार का जन्म आमतौर पर 2 जुलाई 2002 से 1 जनवरी 2008 के बीच होना चाहिए (अलग-अलग शाखाओं के लिए आयु सीमा में कुछ महीनों का अंतर हो सकता है)।

आवेदन शुल्क: ​सभी श्रेणियां (General/OBC/SC/ST): ₹0 (कोई आवेदन शुल्क नहीं है)

चयन प्रक्रिया: चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के होगा। बीई/बीटेक या ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को एसएसबी (SSB) इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। SSB क्लियर करने वाले उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण होगा, जिसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट बनेगी।

​सैलरी और भत्ते: ​चयनित अधिकारियों को शुरुआत में ₹56,100 का मूल वेतन (पे लेवल 10) मिलेगा। भत्ते, डीए और अन्य सुविधाओं को मिलाकर शुरुआती ग्रॉस सैलरी लगभग ₹1.20 लाख प्रति माह होगी।


संबंधित समाचार