होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

JOB 2026: SBI में प्रोबेशनरी ऑफिसर बनने का मौका, 1500 पदों पर होगी भर्ती, 8 जुलाई से पहले करें आवेदन

JOB 2026: SBI में प्रोबेशनरी ऑफिसर बनने का मौका, 1500 पदों पर होगी भर्ती, 8 जुलाई से पहले करें आवेदन

SBI PO Recruitment 2026:  देश के सबसे बड़े बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए इस साल 1,500 प्रोबेशनरी ऑफिसर्स  के पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन  8 जुलाई 2026 तक जारी रहेंगे। कैंडिडेट्स जो इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वो फटफटा आधिकारिक वेबसाइट https://sbi.bank.in/web/careers/current-openings पर जाकर अप्लाई करें। बता दें कि 1,500 पदों में से 1,446 नियमित रिक्तियां हैं, जबकि 54 पद लंबित कैटेगरी की रिक्तियों के हैं।

जारी नोटिफिकेशन के तहत यह भर्ती 1500 पदों पर की जाएगी। जिसमें से 588 सीटें जनरल कैटेगरी, ओबीसी कैटेगरी के लिए 390 सीटें, एससी के लिए 234 सीटें, एसटी के लिए 144 सीटें और EWS कैटेगरी के लिए 144 सीटें तय की गई हैं। 

कौन भर सकता है फॉर्म

इस भर्ती में किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कर चुके युवा फॉर्म भर सकते हैं. अगर कोई स्टूडेंट अभी फाइनल ईयर या फाइनल सेमेस्टर में पढ़ाई कर रहा है तो वो भी अप्लाई कर सकता है.

आयु  सिमा

फॉर्म भरने वाले युवाओं की उम्र कम से कम 21 साल और ज्यादा से ज्यादा 30 साल होनी चाहिए. उम्र का कैलकुलेशन 1 अप्रैल 2026 के आधार पर किया जाएगा. ओबीसी, एससी और एसटी कैटेगरी के युवाओं को उम्र सीमा में छूट भी मिलेगी

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • प्रीलिमिनरी एग्जाम
  • मेन्स एग्जाम
  • ग्रुप डिस्कशन, पर्सनल इंटरव्यू

फीस 

जनरल, ओबीसी और EWS कैटेगरी के लिए 750 रुपये फीस रखी गई है. जबकी एससी, एसटी और दिव्यांग युवाओं को कोई फीस नहीं देनी होगी.

सैलरी

स्टेट बैंक में पीओ बनने के बाद जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड 1 के तहत सैलरी मिलेगी. इसमें बेसिक सैलरी 48,480 रुपये होगी. इसमें सैलरी 48,480 रुपये से 85,920 रुपये तक होगी. इसके अलावा कई सरकारी भत्तों का लाभ भी होगा.

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.sbi.bank.in पर जाएं।
  • न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • नाम, पासवर्ड के साथ लॉग इन करें।
  • फॉर्म में पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और अन्य डॉक्यूमेंट्स अटैच करें।
  • फीस का भुगतान करें।
  • फॉर्म प्रिव्यू करके सब्मिट करें।
  • इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

संबंधित समाचार