होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Anganwadi Bharti 2026: 10वीं-12वीं पास महिलाओं के लिए आंगनबाड़ी में नौकरी का मौका, 6110 पदों पर होगी भर्ती, देखें डिटेल

Anganwadi Bharti 2026: 10वीं-12वीं पास महिलाओं के लिए आंगनबाड़ी में नौकरी का मौका, 6110 पदों पर होगी भर्ती, देखें डिटेल

10वीं- 12वीं पास महिलाओं के लिए सरकार ने  6110 पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायक के पदों पर की जाएगी। जिसके लिए आवेदन 11 मार्च 2026 तक जारी रहेंगे। इच्छुक और योग उम्मीदवार जो भी इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वे फटाफट आधिकारिक वेबसाइट sswcd.punjab.gov.in के माध्यम से अप्लाई कर सकते है। 

दरअसल, यह भर्ती पंजाब सामाजिक सुरक्षा एवं महिला एवं बाल विकास निदेशालय (SSWCD Punjab) द्वारा निकाली गई है। जिसके लिए आवेदन  25 फरवरी 2026 से दोबारा शुरू किये गए है। पहले यह भर्ती 10 दिसंबर 2025 तक की जा रही थी। लेकिन बाद में तारीखों को आगे बढ़ा दिया गया। अब उम्मीदवार 11 मार्च 2026 की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पदों का विवरण

  • ​आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (AWW): 1316 पद
  • ​आंगनवाड़ी सहायिका (AWH): 4794 पद

आयु सीमा: सामान्य वर्ग के लिए आयु 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए (गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर)। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमानुसार छूट दी जाएगी।

योग्यता: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा और ​आंगनवाड़ी सहायिका के लिए न्यूनतम कक्षा 10वीं (मैट्रिक) पास होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को 10वीं स्तर तक पंजाबी भाषा का ज्ञान होना अनिवार्य है।

​चयन प्रक्रिया: मेरिट आधारित होगी, जिसमें शैक्षणिक अंकों और दस्तावेजों के सत्यापन को आधार बनाया जाएगा। इसके लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।

इतना लगेगा आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग - 500 रुपये

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अतिरिक्त जनजाति वर्ग - 250 रुपये 

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें।
  • लॉगिन करके ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज और प्रमाणपत्र पीडीएफ फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • यदि लागू हो तो आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • सभी भरी गई जानकारी को दोबारा जांच लें।
  • अंतिम तिथि से पहले आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

संबंधित समाचार