होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BANK JOB 2026: यूनियन बैंक में नौकरी का शानदार मौका, अप्रेंटिस के 1865 पदों पर होगी भर्ती, अंतिम तिथि आज

BANK JOB 2026: यूनियन बैंक में नौकरी का शानदार मौका, अप्रेंटिस के 1865 पदों पर होगी भर्ती, अंतिम तिथि आज

UBI Apprentice Recruitment 2026 : बैंक में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) ने देशभर में अप्रेंटिसशिप के 1865 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट आज यानि की 19 मई है। अगर आप भी इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है तो फटाफट आधिकारिक साइट unionbankofindia.bank.in पर जाकर अप्लाई करे। 

शैक्षणिक योग्यता 

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) पास होना अनिवार्य है। साथ ही, डिग्री 1 अप्रैल 2026 से पहले जारी हो चुकी होनी चाहिए। एक महत्वपूर्ण शर्त यह भी है कि उम्मीदवार ने 1 अप्रैल 2022 या उसके बाद ही ग्रेजुएशन पूरा किया हो, यानी यह अवसर हाल ही में पास हुए युवाओं के लिए ज्यादा उपयुक्त है।

आयु सीमा और छूट

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • रिटन एग्जाम
  • लोकल लैंग्वेज टेस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल एग्जाम

ग्रामीण/सेमी-अर्बन क्षेत्र: ₹15,000 प्रति माह

शहरी क्षेत्र: ₹18,000 प्रति माह

मेट्रो शहर: ₹20,000 प्रति माह

UBI Apprentice Recruitment 2026: ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई 

  • सबसे पहले UBI की ऑफिशियल वेबसाइट unionbankofindia.bank.in पर जाएं. 
  • होमपेज पर UBI Apprentice Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
  • अपनी बेसिक डिटेल्स डालकर रजिस्ट्रेशन करें. 
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद आप फॉर्म भर सकते हैं. 
  • अब जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 
  • फिर फीस जमा करें. 
  • लास्ट में सबमिट करके प्रिंट निकाल लें. 

संबंधित समाचार