होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

SARKARI NAUKARI 2026: SECL में डिप्टी सर्वेयर, असिस्टेंट फोरमैन सहित 1055 पदों पर निकली भर्ती, 14 मई अंतिम तिथि

SARKARI NAUKARI 2026: SECL में डिप्टी सर्वेयर, असिस्टेंट फोरमैन सहित 1055 पदों पर निकली भर्ती, 14 मई अंतिम तिथि

SECL Vacancy 2026:  10वीं पास उम्मीदवारों के लिए  SECL ने तकनीकी और पर्यवेक्षी ग्रेड-सी के 1055 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन सिर्फ 14 मई 2026 तक जारी रहेंगे। यह भर्ती माइनिंग सरदार, डिप्टी सर्वेयर और असिस्टेंट फोरमैन के पदों पर की जाएगी। उम्मीदवार जोभी इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वो फटाफट ऑफिशियल वेबसाइट secl-cil.in पर जाकर फॉर्म भरे। आवेदन 15 अप्रैल से शुरू हो गई है। 

वैकेंसी डिटेल

  • माइनिंग सरदार Grade-C : 577 पद
  • डिप्टी सर्वेयर Grade-C (Mining) : 43 पद
  • असिस्टेंट फोरमैन (Electrical) Grade-C : 435 पद

कौन कर सकता है आवेदन?

खनन सरदार: 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ माइनिंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री और वैध माइनिंग सिरदार सर्टिफिकेट, गैस टेस्ट सर्टिफिकेट और फर्स्ट एड सर्टिफिकेट होना चाहिए।

उप सर्वेक्षक: 10वीं के साथ माइनिंग या सर्वे इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। साथ ही सर्वेयर का वैध सर्टिफिकेट जरूरी है।

सहायक फोरमैन (इलेक्ट्रिकल): 10वीं पास के साथ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में कम से कम 3 साल का डिप्लोमा होना जरूरी है।

आयु सीमा- चयन प्रकिया

8 अप्रैल 2026 तक निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। एससी/एसटी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल और पीडबल्यूडी उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी। साथ ही उम्मीदवारों का चयन सीबीटी, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर होगा।

 वेतन

चयनित उम्मीदवारों को 47,330.25 रुपये प्रति माह का मूल वेतन मिलेगा।

आवेदन शुल्क 

फॉर्म भरने के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 1180 रुपये जमा करना होगा। एससी, एसटी एवं पीएच वर्ग के अभ्यर्थी निशुल्क रूप से आवेदन कर सकते हैं।


संबंधित समाचार