Railway Recruitment 2026: युवाओं के लिए रेलवे में नौकरी करने का सुनहरा मौका, साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR), नागपुर में अप्रेंटिसशिप के 1079 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 18 जून 2026 (रात 11:59 बजे) तक जारी रहेंगे। कैंडिडेट्स जो भी इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वो फटाफट आधिकारिक साइट apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर आवेदन करे। भर्ती की प्रक्रिया 19 मई से शुरू हो गई है।
पदों का विवरण
- 977 पद नागपुर डिवीजन के लिए
- 102 पद मोतीबाग वर्कशॉप के लिए
योग्यता : किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं (मैट्रिक) पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (NCVT) या स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (SCVT) से मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई (ITI) का सर्टिफिकेट होना आवश्यक है।
चयन प्रक्रिया : उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाने वाली संयुक्त मेरिट सूची से होगा।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को किसी प्रकार का आवेदन शुल्क जमा नहीं करना है। आवेदन शुल्क पूरी तरह से शून्य है।
आयु सीमा
उम्मीदवारों की उम्र 24 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब “Apprentice Recruitment 2026-27” वाले लिंक पर क्लिक करें।
- नया रजिस्ट्रेशन करें और अपनी बेसिक जानकारी भरें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके पूरा आवेदन फॉर्म भरें।
- 10वीं और ITI से जुड़ी सही जानकारी दर्ज करें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- अपनी फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- फॉर्म को अच्छे से जांचकर सबमिट करें।