होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Retired Bank Officers Vacancy 2026: SBI ने निकाली 821 पदों पर भर्ती, इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन

Retired Bank Officers Vacancy 2026: SBI ने निकाली 821 पदों पर भर्ती, इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन

नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सेवानिवृत्त बैंक अधिकारियों के लिए रोजगार का एक महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध कराया है। बैंक ने Concurrent Auditor के कुल 821 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी हैं और आवेदन की अंतिम तिथि 11 जून 2026 निर्धारित की गई है। बैंकिंग क्षेत्र में लंबे समय तक सेवा देने वाले अनुभवी अधिकारियों के लिए यह भर्ती दोबारा पेशेवर जिम्मेदारी निभाने का बेहतरीन मौका मानी जा रही है। चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न शाखाओं और ऑडिट से जुड़े कार्यों में नियुक्त किया जाएगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

एसबीआई की ओर से जारी भर्ती अधिसूचना के अनुसार केवल भारतीय स्टेट बैंक के सेवानिवृत्त अधिकारी ही इस भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। आवेदकों के पास बैंकिंग क्षेत्र में क्रेडिट संचालन, ऑडिट कार्य क्षेत्रों का अनुभव होना वांछनीय है।

विदेशी मुद्रा (Forex) संबंधी कार्य

उम्मीदवार का नियमित सेवा अवधि पूरी कर 60 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होना आवश्यक है। बैंक के अनुसार स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS), इस्तीफा देने वाले या अनुशासनात्मक कारणों से सेवा छोड़ने वाले अधिकारियों को सामान्य रूप से पात्र नहीं माना जाएगा। हालांकि विशेष परिस्थितियों में कुछ वीआरएस अधिकारियों को पात्रता प्रदान की जा सकती है।

कितना मिलेगा मानदेय?

भर्ती विज्ञापन के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को उनके कार्यक्षेत्र और जिम्मेदारियों के आधार पर लगभग 45 हजार रुपये से 80 हजार रुपये प्रतिमाह तक मानदेय दिया जा सकता है। यह अवसर उन अनुभवी बैंक अधिकारियों के लिए आकर्षक माना जा रहा है जो सेवानिवृत्ति के बाद भी बैंकिंग क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का उपयोग करना चाहते हैं। चयन प्रक्रिया भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी।

पहला चरण
आवेदन पत्रों की जांच,पात्र उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग।

दूसरा चरण इंटरव्यू
इंटरव्यू कुल 100 अंकों का होगा। अंतिम मेरिट सूची इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।  यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान रहते हैं तो अधिक आयु वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।

आवेदन कैसे करें?

एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इच्छुक और पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  उम्मीदवारों को आवेदन से पहले सलाह दी जाती है कि वे भर्ती से संबंधित पात्रता, चयन प्रक्रिया, अनुभव और अन्य नियमों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

महत्वपूर्ण तिथि 

विवरण                                    तिथि
आवेदन शुरू                            जारी
आवेदन की अंतिम तिथि         11 जून 2026
 कुल पद                                821
पद का नाम                           Concurrent Auditor


संबंधित समाचार