होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

 1022 पदों पर भर्ती: 7 अक्टूबर को लगेगा रोजगार प्लेसमेंट कैंप

 1022 पदों पर भर्ती: 7 अक्टूबर को लगेगा रोजगार प्लेसमेंट कैंप

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए नौकरी पाने का एक और बेहतरीन अवसर सामने आया है। दुर्ग जिले में 7 अक्टूबर 2025 को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कुल 1022 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। यह कैंप जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, मालवीय नगर चौक, दुर्ग में सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की तीन प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी, जिनमें किरोस सिक्योरिटी, निमिया हर्बल प्राइवेट लिमिटेड और एन्सपिरा मैनेजमेंट सर्विसेज शामिल हैं।

इन पदों पर भर्ती : 

किरोस सिक्योरिटी द्वारा 550 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और हाउसकीपिंग स्टाफ के पद शामिल हैं। वहीं, निमिया हर्बल प्राइवेट लिमिटेड में 462 अकाउंट मैनेजर की जरूरत है। इसके अलावा, एन्सपिरा मैनेजमेंट सर्विसेज में 10 पद खाली हैं। इन सभी पदों के लिए वेतन ₹14,000 से ₹25,000 प्रति माह तक निर्धारित किया गया है। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो 8वीं, 10वीं, 12वीं पास, बी.कॉम, बीबीए/एमबीए (मार्केटिंग) और स्नातक उत्तीर्ण उम्मीदवार इस कैंप में शामिल हो सकते हैं।

यहां देखें पूरी जानकारी : 

इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, मतदाता कार्ड, पैन कार्ड आदि), रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्र, छत्तीसगढ़ निवास प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) की मूल प्रति और छायाप्रति के साथ प्लेसमेंट कैंप में उपस्थित होना होगा। इस प्लेसमेंट कैंप से जुड़ी अधिक जानकारी erojgar.cg.gov.in पोर्टल, छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप, facebook.com/mccdurg या रोजगार कार्यालय के सूचना पटल से प्राप्त की जा सकती है।


संबंधित समाचार