होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

DU Vacancy 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट और सीनियर असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्ती, 9 नवंबर आवेदन की अंतिम तिथि

DU Vacancy 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट और सीनियर असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्ती, 9 नवंबर आवेदन की अंतिम तिथि

DU Recruitment 2026 :  दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट और सीनियर असिस्टेंट के 126 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसके लिए आवेदन शुरू हो गए है और 9 नवंबर तक जारी रहेंगे। उम्मीदवार जो भी इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वो आधिकारिक वेबसाइट www.du.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते है। 

पदों का विवरण

  • सीनियर असिस्टेंट: 46 स्तर-6
  • असिस्टेंट: 80

योग्यता:  सीनियर असिस्टेंट पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री। लेवल-4 में असिस्टेंट या समकक्ष पद पर तीन वर्ष का अनुभव । कंप्यूटर एप्लीकेशंस, नोट राइटिंग और ड्राफ्टिंग आदि का ज्ञान। असिस्टेंट पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक ।विश्वविद्यालय, शोध संस्थान, केंद्र या राज्य सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम अथवा स्वायत्त निकाय में जूनियर असिस्टेंट या समकक्ष पद पर कम से कम दो वर्ष। अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड से टाइपिंग। कंप्यूटर संचालन का ज्ञान ।

आयु सीमा:

सीनियर असिस्टेंट के लिए अधिकतम 35 वर्ष, असिस्टेंट के लिए अधिकतम 32 वर्ष । आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट

आवेदन शुल्क: 

  • सामान्य और अनारक्षित वर्ग के लिए 1,000 रुपए
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर-क्रीमी लेयर), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और महिला के लिए 800 रुपए
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग 600 रुपए

कितनी मिलेगी सैलरी: सीनियर असिस्टेंट- पे लेवल 06 और असिस्टेंट- पे लेवल-04

चयन प्रक्रिया: - शॉर्टलिस्टिंग, प्रीलिमिनरी टेस्ट, मेन एग्जाम, स्किल टेस्ट, मेरिट लिस्ट



संबंधित समाचार