UGC NET December 2026: अगर आप भी यूजीसी नेट दिसंबर सेशन 2026 के लिए आवेदन करना चाहते है, तो ये खबर आपके लिए है। National Testing Agency (NTA) द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार यूजीसी नेट के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आज यानि की 31 अक्टूबर है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वो ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर रात 12 बजे से पहले फॉर्म भरें।
बता दे कि NTA ने पहले ही फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 28 अक्टूबर से बढाकर 31 अक्टूबर 2026 की थी। परीक्षा कुल 87 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। आवेदनकर्ताओं के लिए एग्जाम सिटी स्लिप 23 नवंबर को और एडमिट कार्ड 7 दिसंबर 2026 को जारी कर दिए जायेंगे।
इन डेट्स में कर सकेंगे फॉर्म में संशोधन
एनटीए द्वारा फॉर्म में करेक्शन के लिए करेक्शन विंडो 2 नवंबर से लेकर 4 नवंबर 2026 के बीच ओपन की जाएगी। जिन भी अभ्यर्थियों से एप्लीकेशन फॉर्म भरने में त्रुटि हो गई है वे इन डेट्स के अंतर्गत ऑनलाइन संशोधन कर पाएंगे।
जानें कौन कर सकते है आवेदन
ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने 55% अंकों के साथ मास्टर्स डिग्री या समकक्ष परीक्षा पास कर ली है या मास्टर्स के फाइनल ईयर या फाइनल सेमेस्टर में हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने 75% अंकों के साथ 4 वर्षीय ग्रेजुएशन प्रोग्राम पूरा कर लिया है या फाइनल सेमेस्टर या ईयर में हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं।
इतनी है फीस
जनरल और अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1150 रुपये है। जनरल-ईडब्ल्यूएस और ओबीसी NCL उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है। एससी एसटी, PwD और थर्ड जेंडर उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 325 रुपये है।
दिसम्बर में होगी परीक्षा
परीक्षा का आयोजन 14 दिसंबर से लेकर 18 दिसंबर और 21 दिसंबर 2026 के बीच देशभर के विभिन्न शहरों में अलग-अलग शिफ्टों में किया जाएगा। विषयवार टाइम टेबल जल्द ही जारी किए जाएंगे
UGC NET के लिए आवेदन करने का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं
- होम पेज पर दिख रहे UGC-NET Dec 2026 Application पर क्लिक करें
- आधार कार्ड और मोबाइन नंबर से नया लॉगइन बनाएं
- इसके बाद मिले क्रेडिएंशल से लॉगइन करें, जिससे फॉर्म खुल जाएगा
- फॉर्म में अपनी सभी जानकारियां सही से भरें
- इसके बाद मांगे गए तमाम दस्तावेज अपलोड करें
- फीस का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट कर दें
- आवेदन पूरा होने के बाद इसका प्रिंटआउट जरूर ले लें