होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Anganwadi Bharti 2026: 12वी पास के लिए मप्र आंगनवाड़ियों में नौकरी का मौका, 2548 पदों पर सीधी होगी भर्ती, 13 जुलाई लास्ट डेट

MP Anganwadi Bharti 2026: 12वी पास के लिए मप्र आंगनवाड़ियों में नौकरी का मौका, 2548 पदों पर सीधी होगी भर्ती, 13 जुलाई लास्ट डेट

MP Anganwadi Recruitment 2026:  खुशख़बरी ! महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका के कुल 2548 रिक्त पदों पर महिलाओं के लिए भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 13 जुलाई तक जारी रहेंगे। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है। वो फटाफट आधिकारिक साइट  mpwcdmis.gov.in  पर विजिट कर अप्लाई करें। आवेदन 1 जुलाई से शुरू हो गए है। 

यह भर्ती मध्य प्रदेश के महिला एवं बाल विकास संचालनालय द्वारा वर्ष 2026 में फेज-1 के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर निकाली गई है। आवेदन में सुधार के लिए 15 जुलाई तक का समय दिया गया है। अगर आपके पास भी 12वी की डिग्री है तो जरूर मौके का लाभ उठाये। 

इन जगहों पर होगी भर्ती 

मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी की इस नई भर्ती के माध्यम से इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, नर्मदापुर, भोपाल, रीवा, शहडोल और सागर में हेल्पर और सहायिका के 2548 पदों को भरा जाएगा। 

पदों का विवरण

  • आंगनवाड़ी कार्यकर्ता: 781 पद
  • ​आंगनवाड़ी सहायिका: 1,767 पद

पात्रता और आयु सीमा (Eligibility & Age Limit)

स्थानीय निवासी: आवेदिका का संबंधित ग्राम/शहरी क्षेत्र के उसी वार्ड का निवासी होना अनिवार्य है। जहाँ पद खाली है।

शैक्षणिक योग्यता: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका दोनों के लिए हायर सेकेंडरी (12वीं बोर्ड उत्तीर्ण) होना अनिवार्य है।

आयु सीमा: 01 जनवरी 2026 को आवेदिका की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। (आयु की पुष्टि के लिए 10वीं की अंकसूची लगाना अनिवार्य है)।

​चयन प्रक्रिया: कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। ​आवेदकों का चयन पूरी तरह से उनके शैक्षणिक दस्तावेजों और निर्धारित मापदंडों के आधार पर बनने वाली मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा।

आवेदन शुल्क: ₹100 + 18% GST निर्धारित है। सभी आवश्यक प्रमाण-पत्रों को PDF Format में अपलोड करना होगा।

वेतन

  • कार्यकर्ता – 10,000/- प्रतिमाह ( प्रत्‍येक वर्ष मानदेय में 1000 की वृद्वि की जायेगी )
  • सहायिका – 7,000/- प्रतिमाह ( प्रत्‍येक वर्ष मानदेय में 500 की वृद्वि की जायेगी)

 


संबंधित समाचार