होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

IOCL Vacancy 2026: इंडियन ऑयल में नौकरी का मौका, 400 से अधिक पदों पर सीधी होगी भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

IOCL Vacancy 2026: इंडियन ऑयल में नौकरी का मौका, 400 से अधिक पदों पर सीधी होगी भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने 433 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन शुरू हो गए है और 6 सितंबर शाम 5:00 बजे तक जारी रहेंगे। कैंडिडेट्स जो भी इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वो आधिकारिक वेबसाइट https://www.iocl.com/apprenticeships पर जाकर फॉर्म भर सकते है। 

यह भर्ती टेक्नीशियन, ग्रेजुएट और ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर की जाएगी। तो वही चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एंड कश्मीर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कुल 14 अलग-अलग क्षेत्रों में होगी।

इन पदों पर होगी भर्ति 

 टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए 156, ट्रेड अप्रेंटिस के लिए 104 और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए 104 और ट्रेड अप्रेंटिस डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए 69 पद खाली हैं।

IOCL अप्रेंटिस के लिए योग्यता क्या चाहिए?

  • टेक्नीशियन अप्रेंटिस: मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इंस्ट्रूमेंटेशन/सिविल/इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रनिक्स/ इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में 50 प्रतिशत मार्क्स हासिल किए हों। एससी/एसटी/पीएच अभ्यर्थियों के 45 प्रतिशत नंबर भी मान्य होंगे।
  • ट्रेड अप्रेंटिस: 10वीं पास के साथ संबंधित डिसिप्लीन फिटर, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक और मैकेनिस्ट में 2 साल की आईटीआई की हो।
  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीबीए/बीए/बी कॉम/बीएससी ग्रेजुएशन की डिग्री कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवार 45 प्रतिशत नंबरों के साथ भी आवेदन कर सकते हैं।
  • ट्रेड अप्रेंटिस DEO: मान्यत पाप्त बोर्ड से 12वीं क्लास पास कर ली हो। (ग्रेजुएट से कम)
  • ट्रेड अप्रेंटिस डीईओ (जिनके पास स्किल सर्टिफिकेट है): 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर ली हो। साथ में डोमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर स्किल सर्टिफिकेट (1 साल का हासिल किया हो)।

आयु सीमा 

31 अगस्त 2026 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए। ओबीसी एनसीएल के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष और  एससी/एसटी के लिए 29 वर्ष है। PwBD (जनरल) 10 साल, PwBD एससी/एसटी को 15 साल और PwBD ओबीसी एनसीएल को 13 साल की छूट अधिकतम आयु सीमा में दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया 

उम्मीदवारों का चयन चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा, जिसे कक्षा 12वीं/आईटीआई/डिप्लोमा/ ग्रेजुएशन में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा। किसी भी विशेष परीक्षा या इंटरव्यू का आयोजन नहीं किया जाएगा। शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इसके अलावा प्री-एंगेजमेंट मेडिकल फिटनेस टेस्ट भी होगा।


संबंधित समाचार