होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

High Court Bharti 2026; पंजाब - हरियाणा हाईकोर्ट में 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू

High Court Bharti 2026; पंजाब - हरियाणा हाईकोर्ट में 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू

Punjab and Haryana High Court Bharti 2026:  युवाओं के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने क्लर्क के 1265 पदों पर भर्ती निकली है। जिसके लिए आवेदन आज यानि की 26 मई से शुरू हो गए है और 23 जून 2026 तक जारी रहेंगे। कैंडिडेट्स जो भी इस पोस्ट पर अप्लाई करना चाहते है वो आधिकारिक वेबसाइट sssc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधकारिक साइट पर अप्लाई करें। 

योग्यता

= क्लर्क पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया हो।

= 10th लेवल पर हिंदी या संस्कृत विषय या 12th/B.A./Μ.Α. में हिंदी सब्जेक्ट पढ़ा हो।

= कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी (Word Processing and Spread Sheets) होनी चाहिए।

=1 जनवरी 2026 को ध्यान में रखते हुए न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 42 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी गई है।

एप्लीकेशन फीस

हरियाणा राज्य के SC(DSC)/ SC (OSC)/ BC-A/ BC-B/ ESM/ EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 710 रुपये जमा करने होगे।इसके साथ ही अन्य पुरुष वर्ग के उम्मीदवारों को 1200 रुपये एवं महिला उम्मीदवारों को 875 रुपये का भुगतान करना होगा। हरियाणा राज्य के पीडब्ल्यूबीडी वर्ग से आने वाले उम्मीदवार निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया 

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट), कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर “Clerk Recruitment 2026” या संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • New Registration (नया पंजीकरण) पर क्लिक करके अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि भरें।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी विवरण सही-सही भरें।
  • मांगे गए दस्तावेज जैसे फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाणपत्र निर्धारित आकार में अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म भरने के बाद सभी जानकारी एक बार अच्छी तरह जांच लें और फिर Submit बटन पर क्लिक करें।

 


संबंधित समाचार