होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Income Tax Recruitment 2026: दिल्ली इनकम टैक्स विभाग में 119 पदों पर निकाली भर्ती, उम्मीदवार 10 नवंबर से पहले करें आवेदन

Income Tax Recruitment 2026: दिल्ली इनकम टैक्स विभाग में 119 पदों पर निकाली भर्ती, उम्मीदवार 10 नवंबर से पहले करें आवेदन

Delhi Income Tax Recruitment 2026 :  आयकर विभाग दिल्ली ने स्पोर्ट्स कोटा के अंतर्गत 119 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन शुरू हो गए है और 10 नवंबर तक जारी रहेंगे। उम्मीदवार जो भी इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहता है वो अपना फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट incometaxdelhi.gov.in पर जाकर निर्धारित समय से पहले भरे। यह भर्ती स्टेनोग्राफर, टैक्स असिस्टेंट, मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) पदों पर की जाएगी। 

इन पदों पर होगी भर्ती 

रिक्त पदों की संख्या कुल 119 है। जिसमें से टैक्स असिस्टेंट के लिए 44, स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 के लिए 9 और मल्टीटास्किंग स्टाफ के लिए 66 पद खाली हैं। अलग-अलग गेम्स/स्पोर्ट्स के पात्र उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। महिलाओं के लिए 52 और पुरुषों के लिए 67 पद खाली हैं। वैकेंसी को अलग-अलग स्पोर्ट्स या गेम्स में विभाजित किया गया है।

योग्यता 

पद के अनुसार इस भर्ती के लिए पात्रता अलग-अलग निर्धारित है। स्टेनोग्राफर पदों पर आवेदन के लिए 12th पास, टैक्स असिस्टेंट पदों पर फॉर्म भरने के लिए ग्रेजुएशन और एमटीएस पदों पर आवेदन के लिए 10th क्लास उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

आयु सीमा

इसके अलावा अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु पदानुसार 25/ 27 वर्ष से ज्यादा न हो। ऊपरी उम्र में अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट मिलेगी। इन सभी के अलावा अभ्यर्थी जिस स्पोर्ट्स के लिए प्रतिनिधित्व करता हो उससे संबंधित पात्रता भी पूर्ण करनी अनिवार्य है।

बिना लिखित होगा चयन

इस भर्ती के लिए चयन बिना परीक्षा एवं इंटरव्यू के होगा। चयन शैक्षिक योग्यता एवं खेल उपलब्धियों के आधार पर किया जायेगा।

इतना मिलेगा वेतन

टैक्स असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर ग्रेड-II पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 25500 के साथ अन्य अलाउंस और एमटीएस पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 18000+ अलाउंस प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जायेगा।



संबंधित समाचार