होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Police Vacancy 2026: MP पुलिस में ड्राइवर कॉन्स्टेबल के 1000 पदों पर निकली भर्ती, 15 अक्टूबर से आवेदन होंगे शुरू, देखें डिटेल्स

MP Police Vacancy 2026: MP पुलिस में ड्राइवर कॉन्स्टेबल के 1000 पदों पर निकली भर्ती, 15 अक्टूबर से आवेदन होंगे शुरू, देखें डिटेल्स

MP Police Constable Driver Recruitment 2026: युवाओं के लिए पुलिस विभाग में शामिल होने का सुनहरा मौका,  मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर राज्य में कॉन्स्टेबल ड्राइवर के 1000 पदों पर भर्ती निकाली गई। जिसके लिए आवेदन 15 अक्टूबर 2026 से शुरू होने जा रहे है और  29 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेंगे। उम्मीदवार MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

परीक्षा जनवरी 2027 में आयोजित की जाएगी । तो वही आवेदन में सुधार के लिए 3 नवंबर 2026 तक का समय दिया गया है।  ध्यान रहे यह भर्ती केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए है।

पदों का विवरण

बता दें कि 1000 पदों में से 200 पद कॉन्स्टेबल जीडी स्पेशल आर्म्ड फोर्स के हैं, बाकी 800 पद कॉन्स्टेबल ड्राइवर के हैं।

आयु सीमा:

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 33 वर्ष (अनारक्षित वर्ग के लिए)
  • SC/ST/OBC/EWS, होमगार्ड और भूतपूर्व सैनिकों को अधिकतम आयु में शासन के नियमानुसार 5 से 8 वर्ष तक की छूट मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।

सैलरी: वेतनमान ₹19,500 से ₹62,000 निर्धारित है। शुरुआती तीन वर्षों के दौरान निर्धारित नियमों के अनुसार न्यूनतम वेतनमान का क्रमशः 70%, 80% और 90% स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके अलावा सरकार के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते भी लागू होंगे।

आवेदन शुल्क: मंडल का परीक्षा शुल्क + पुलिस विभाग का परीक्षा शुल्क

  • अनारक्षित वर्ग के लिए: 500 + 200 = 700 रुपये
  • MP के SC / ST / OBC / EWS मूल निवासियों के लिए: 250 + 100 = 350 रुपये
  • MP Online कियोस्क से फॉर्म भरने पर 60 रुपये और रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर से लॉगिन कर फॉर्म भरने पर 20 रुपये पोर्टल शुल्क देय होगा।

चयन प्रक्रिया: कर्मचारी चयन मंडल द्वारा ऑनलाइन लिखित परीक्षा। पुलिस विभाग द्वारा प्रायोगिक परीक्षा (ड्राइविंग टेस्ट) और शारीरिक दक्षता परीक्षण।


संबंधित समाचार