होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BSNL में Junior Telecom Officer बनने का मौका, शानदार है सैलरी, 100 पदों पर होगी भर्ती

BSNL में Junior Telecom Officer बनने का मौका, शानदार है सैलरी, 100 पदों पर होगी भर्ती

BSNL Recruitment 2026:  नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL ने Junior Telecom Officer (JTO) के 100  पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। जिसके लिए आवेदन  4 जून 2026 से शुरू होने और 3 जुलाई 2026 जारी रहेंगे। इच्छुक और योग उम्मीदवार जो इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वो ऑफिशियल वेबसाइट  bsnl.co.in⁠ पर फॉर्म भर सकते है। आवेदन करने से पहले कैंडिडेट्स पूरी खबर जरूर पढ़े। 

योग्यता 

उम्मीदवार के पास B.E./B.Tech या समकक्ष इंजीनियरिंग डिग्री होना जरूरी है. टेलीकम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, आईटी और इलेक्ट्रिकल शाखा के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

इतनी होगी चाहिए उम्र 

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र की बात करें तो न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है.आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी.

चयन प्रक्रिया 

उम्मीदवारों का चयन CBT के आधार पर किया जाएगा.परीक्षा में इंजीनियरिंग विषयों के साथ जनरल एबिलिटी और सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे.परीक्षा में कुल 120 प्रश्न होंगे और पेपर 480 अंकों का होगा.

जानें कितना मिलेगा वेतन 

चयनित उम्मीदवारों को 16,400 रुपये से 40,500 रुपये तक वेतन दिया जाएगा. इसके साथ अन्य सरकारी भत्तों और सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा.

आवेदन शुल्क 

जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 2000 रुपये और एससी, एसटी एवं पीडब्ल्यूडी वर्ग को फीस के रूप में 1000 रुपये फीस निर्धारित की गई है 


संबंधित समाचार