होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Rape accused arrested : शादीशुदा महिला से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पति और बच्चों को जान से मारने की देता था धमकी

Rape accused arrested : शादीशुदा महिला से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पति और बच्चों को जान से मारने की देता था धमकी

Rape accused arrested : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक महिला से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश युवक महिला को उसके पति और बच्चों को जान से मरने की धमकी देता था।

READ MORE : भोपाल में आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक, पीसीसी चीफ कमलनाथ लेंगे सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की बैठक

महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई की है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार सिरगिट्टी क्षेत्र में रहने वाली युवती की शादी साल 2014 में तोरवा क्षेत्र में रहने वाले युवक से हुई है। उनके दो बच्चे भी हैं। दुर्ग जिले के सुपेला के कृष्णा नगर निवासी सागर भारती (25) तोरवा में अपने रिश्तेदार के घर आता था। तभी उनकी पहचान महिला और उसके पति से हुई। सागर भारती उनके बच्चों को खिलाने के बहाने उनके घर आना-जाना करने लगा। तभी महिला पर उसकी नीयत बिगड़ गई। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक ने 2020 में उसके पति और बच्चों की हत्या करने की धमकी दी थी और उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद से वह कई बार शारीरिक संबंध बनाते रहा। महिला डर के कारण इस घटना की जानकारी अपने पति को नहीं दी थी। वह युवक की हरकतों से तंग आ गई थी।

READ MORE :  मेरठ में दिनदहाड़े भरे बाज़ार आरोपियों ने युवक की चाकू से गोदकर की हत्या, छात्रों ने जमकर किया हंगामा

किसी तरह हिम्मत जुटाकर उसने अपने पति के माध्यम से पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने दुर्ग के सुपेला में दबिश देकर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।

  latest news video यहाँ देखें: 


 


संबंधित समाचार