होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

रामलला का जन्मोत्सव : प्रदेश के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना के साथ भंडारे और अनुष्ठान आयोजन 

रामलला का जन्मोत्सव : प्रदेश के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना के साथ भंडारे और अनुष्ठान आयोजन 

रायपुर। Ramlala Janmotsav : छत्तीसगढ़ में आज राम नवमीं को लेकर इस दौरान काफी उत्साह देखने  को मिल रहा है. वहीं इस बीच प्रदेश के राजधानी रायपुर समेत चंदखुरी मंदिरों के कौशल्या माता मंदिर में भी आज भगवान राम के बाल रूप  की विशेष पूजा की जा रही हैं. साथ ही भंडारे और अनुष्ठान के आज विशेष आयोजन किए गए है.इसके अलावा मंगल गीत की भी गूंज उठ रही हैं. साथ ही आज शाम को भी इस सन्दर्भ में विशेष संध्या भजन और पूजन की तैयारियां की गई हैं.ऐसे में राम नवमीं के इस अवसर पर भक्तों का काफी उत्साह नजर आ रहा हैं। प्रभु राम के जन्म के इस उपलक्ष में राम मंदिरों में दर्शन करने के लिए भक्तों का ताता लगा हुआ है।

भक्तों की लगी भीड़ :

Ramlala Janmotsav : वहीं इस पर अवसर पूरा देश आज भगवान राम की भक्ति में मंत्रमुक्त हो गए है। इसके अलावा राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती स्थित जैतुसाव और 500 साल प्राचीन दूधाधारी मठ में भी आज भगवान राम के जन्म का उत्सव मनाएं जा रहे हैं। आपको बता दें कि इन दोनों ही मंदिरों में आज श्री राघवेंद्र सरकार के स्वर्ण श्रृंगार किए गए है। आज सुबह से ही यहां पर दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ लगी हुई हैं। छत्तीसगढ़ भगवान श्री राम का ननिहाल कहा जाता है.और यहां के भक्त राम लला को अपने भांजे के रूप में पूजते हैं। वहीं इस अवसर में  पर आज चंदखुरी में भगवान राम के जन्म पर इसके बाल स्वरूप की आज विशेष पूजा अर्चना की जा रही है। भगवान के इस बाल रूप के दर्शन करने के लिए दूर दूर के लोग आ रहे हैं। 


संबंधित समाचार