होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे अमितेष शुक्ल, बोले- "सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो राम मंदिर चंदे की न्यायिक जांच"

कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे अमितेष शुक्ल, बोले- "सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो राम मंदिर चंदे की न्यायिक जांच"

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में जिला कांग्रेस कमेटी ने श्रीराम मंदिर ट्रस्ट और मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की। इस दौरान पूर्व विधायक अमितेश शुक्ल ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए ट्रस्ट की कार्यप्रणाली और चंदे के उपयोग में पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाए।

चंदे के उपयोग पर उठाए सवाल

प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मंदिर निर्माण के लिए प्राप्त चंदे और ट्रस्ट के वित्तीय प्रबंधन को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। उनका कहना था कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई देश के सामने लाई जानी चाहिए।

कांग्रेस ने रखीं ये प्रमुख मांगें

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस ने केंद्र सरकार और संबंधित एजेंसियों के सामने कई मांगें रखीं। इनमें—

पूरे मामले पर प्रधानमंत्री से स्पष्टीकरण की मांग।
आरोपों से जुड़े लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई।
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र जांच।
वर्तमान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पुनर्गठन की मांग।
मंदिर निर्माण के लिए मिले चंदे और खर्च का फोरेंसिक ऑडिट कर रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग।

आस्था से जुड़े विषय पर पारदर्शिता जरूरी : कांग्रेस

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं। ऐसे में यदि मंदिर निर्माण या चंदे के उपयोग को लेकर कोई विवाद या अनियमितता सामने आती है, तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि जांच में कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

राजनीतिक माहौल गरमाया

कांग्रेस की इस प्रेस वार्ता के बाद राज्य में राजनीतिक बयानबाजी तेज होने की संभावना है। फिलहाल इस मामले में भारतीय जनता पार्टी या श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


संबंधित समाचार