होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Rajat Dalal Wedding: ‘बिग बॉस 18’ फेम रजत दलाल ने रचाई गुपचुप शादी, पहली तस्वीरें आई सामने...

Rajat Dalal Wedding: ‘बिग बॉस 18’ फेम रजत दलाल ने रचाई गुपचुप शादी, पहली तस्वीरें आई सामने...

नई दिल्ली: रियलिटी शो Bigg Boss 18 से सुर्खियों में आए फिटनेस इंफ्लुएंसर Rajat Dalal ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। रजत ने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है और अब अपनी ड्रीमी वेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर इस खुशखबरी का ऐलान किया है।

गुपचुप शादी से फैंस हैरान

रजत दलाल ने अपनी शादी को पूरी तरह निजी रखा। उन्होंने बिना किसी शोर-शराबे के करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में सात फेरे लिए। शादी की खबर सामने आते ही उनके फैंस काफी हैरान रह गए, क्योंकि पहले से इसकी कोई चर्चा नहीं थी।

सामने आईं वेडिंग फोटोज

सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में रजत ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं, वहीं उनकी दुल्हन भी बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों में कपल की केमिस्ट्री और खुशी साफ झलक रही है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। रजत ने फोटो के साथ कैप्शन लिखा “जीवन के एक नए पहलू की शुरुआत।” यह कैप्शन फैंस के दिल को छू गया और पोस्ट पर लाइक्स व कमेंट्स की बाढ़ आ गई।

सेलेब्स ने दी बधाइयां

रजत दलाल के इस अनाउंसमेंट के बाद कई सेलेब्रिटीज और दोस्तों ने उन्हें शादी की शुभकामनाएं दीं। Faisal Shaikh (Mr Faisu), Urvashi Dholakia, Krishna Shroff सहित  इन सभी ने कमेंट सेक्शन में कपल को नई जिंदगी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।

फिटनेस से रियलिटी शो तक का सफर

Rajat Dalal एक जाने-माने फिटनेस इंफ्लुएंसर हैं, जिन्होंने अपनी फिटनेस जर्नी और ट्रांसफॉर्मेशन से लाखों लोगों को प्रेरित किया है। ‘बिग बॉस 18’ में आने के बाद उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल आया और वे घर-घर में पहचाने जाने लगे। रजत दलाल की शादी की खबर ने उनके फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। उनकी सादगी भरी वेडिंग और खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। अब फैंस उनके इस नए जीवन की शुरुआत के लिए ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।


संबंधित समाचार