होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

अयोध्या मंदिर निर्माण के लिए भेजी गई मां पीतांबरा देवी की रज

अयोध्या मंदिर निर्माण के लिए भेजी गई मां पीतांबरा देवी की रज

दतिया। मप्र के पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री व बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जय भान सिंह पवैया ने दतिया मां पीतांबरा मंदिर से लाई गई माटी व चंबल नदी का जल कलश श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के अध्यक्ष पूज्य महांत श्री नृत्यगोपाल दास महाराज को मणिराम दास छावनी पहुंच कर समर्पित किया है। यह मंदिर निर्माण में समाहित किया जाएगा।

आपको बता दें की यह वहीं संतो की छावनी है, जहां 1990 की कारसेवा में कर्फ़्यू और संगीनों के बीच अशोक सिंघल सहित हजारों कारसेवक प्रकट हुए, तथा यह स्थान अयोध्या आंदोलन का प्रमुख केंद्र रहा है। दतिया से भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं कार्यसेवक विक्रम सिंह बुंदेला एवं पत्रकारों ने मां पीतांबरा देवी की रज मंदिर निर्माण के लिए भेजी थी। जिसे विक्रम बुंदेला ले गए थे। कलश को जयभान सिह पवैया ने सौंप दिया है।


संबंधित समाचार