रायपुर। राजधानी रायपुर के यातायात पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शहर के 8 यातायात थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया गया है। इस बदलाव के तहत फाफाडीह, कालीबाड़ी, पंडरी, भाटागांव और पचपेड़ीनाका सहित शहर के आठ यातायात थानों के प्रभारी बदले गए हैं।
यातायात विभाग में किए गए इस फेरबदल को लेकर यातायात पुलिस उपायुक्त (DCP) डॉ. अर्चना झा ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, संबंधित यातायात थाना प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।