भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर बारिश का दौर तेज हो सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश में 24 सितंबर के आसपास बारिश की गतिविधियां तेज होगी। जबकि 20 से 23 सितंबर के बीच बारिश की गतिविधि कमजोर रहेंगी।
19 सितंबर से नया मौसम सिस्टम होगा सक्रिय
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, 19 सितंबर के बाद प्रदेश में नया मौसम सिस्टम सक्रिय हो सकता है, जिसके प्रभाव से कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। वही 22 सितंबर तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश जारी रह सकती है।
37 जिलों में अब तक सामान्य से कम बारिश
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, सितंबर के अंतिम सप्ताह में मौसम का मिजाज बदलने और कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है.बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश के 37 जिलों में अब तक सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई है। ऐसे में आगामी सिस्टम से होने वाली बारिश इन जिलों के लिए महत्वपूर्ण हो सकती है।
बारिश का आंकड़ा सामान्य स्तर तक पहुंचने की उम्मीद
मानसून की विदाई से पहले अगर सक्रिय सिस्टम प्रभावी रहता है, तो प्रदेश में बारिश का आंकड़ा सामान्य स्तर तक पहुंचने की उम्मीद बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से स्थानीय पूर्वानुमान पर नजर रखने की सलाह दी है। वहीं मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, सितंबर के अंतिम सप्ताह में मौसम का मिजाज बदलने और कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।