होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में 3 दिन बरसेंगे बादल, जानें रायपुर समेत प्रदेश का मौसम

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में 3 दिन बरसेंगे बादल, जानें रायपुर समेत प्रदेश का मौसम

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है। राजधानी रायपुर समेत अलग-अलग इलाकों में सुबह से मौसम बदला हुआ है और कई स्थानों पर बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज से प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए कई इलाकों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पिछले 24 घंटे में कई इलाकों में अच्छी बारिश

प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों के दौरान भी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी। भारी बारिश की स्थिति में निचले इलाकों में जलभराव और स्थानीय स्तर पर आवागमन प्रभावित होने की स्थिति बन सकती है। ऐसे में लोगों को मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 708.4 मिमी औसत बारिश

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 1 जून से 16 अगस्त 2026 तक 708.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जिले की अलग-अलग तहसीलों में बारिश का आंकड़ा अलग-अलग रहा है। तहसीलवार वर्षा का आंकड़ा मनेन्द्रगढ़: 841.8 मिमी, चिरमिरी: 804.2 मिमी, भरतपुर: 725.5 मिमी, कोटाडोल: 748.5 मिमी, खड़गवां: 579.5 मिमी, केल्हारी: 551.0 मिमी बारिश हुई है, आंकड़ों के अनुसार मनेन्द्रगढ़ तहसील में सबसे अधिक 841.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि केल्हारी में सबसे कम 551.0 मिमी बारिश हुई है।

आज कैसा रहेगा रायपुर का मौसम?

राजधानी रायपुर में भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। आसमान में बादल छाए रहने और रुक-रुककर बारिश होने की संभावना बनी हुई है। अगले कुछ दिनों तक राजधानी समेत प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है। बारिश के दौरान लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और जलभराव वाले रास्तों पर सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।


संबंधित समाचार