होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Morning Breaking: CM साय आज लौटेंगे रायपुर, कॉलेज एडमिशन की तारीख बढ़ी; E-20 पर AAP का जनसंवाद

Morning Breaking: CM साय आज लौटेंगे रायपुर, कॉलेज एडमिशन की तारीख बढ़ी; E-20 पर AAP का जनसंवाद

Morning Breaking: छत्तीसगढ़ में आज का दिन कई अहम गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर दौरे के बाद शाम को रायपुर लौटेंगे। वहीं, कॉलेजों में दाखिले की अंतिम तारीख बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई है। सहायक ग्रंथपाल प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम भी जारी हो गया है। दूसरी ओर, E-20 पेट्रोल को लेकर आम आदमी पार्टी राजधानी में जनता से संवाद करेगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज लौटेंगे रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर दौरे के बाद आज शाम रायपुर पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे शाम 4:25 बजे रायपुर पहुंचेंगे। इसके करीब 10 मिनट बाद शाम 4:35 बजे मुख्यमंत्री अपने निवास के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के रायपुर लौटने के बाद राजधानी में उनके आगामी कार्यक्रमों और प्रशासनिक गतिविधियों को लेकर भी नजर रहेगी।

सहायक ग्रंथपाल प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सहायक ग्रंथपाल के 7 रिक्त पदों के लिए आयोजित प्रारंभिक लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 26 जुलाई को प्रदेश के 12 परीक्षा केंद्रों में किया गया था। सात पदों के लिए 15 गुना अभ्यर्थियों यानी 105 उम्मीदवारों का चयन किया जाना था। हालांकि उपलब्धता के आधार पर कुल 115 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चिन्हित किया गया है। सहायक ग्रंथपाल पद के लिए मुख्य परीक्षा की तारीख 10 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

कॉलेजों में एडमिशन की तारीख 31 अगस्त तक बढ़ी

छत्तीसगढ़ के हजारों विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। उच्च शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में प्रवेश की अंतिम तारीख बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी है। जिन शासकीय और निजी कॉलेजों में अभी सीटें खाली हैं, वहां विद्यार्थी निर्धारित प्रक्रिया के तहत 31 अगस्त तक प्रवेश ले सकेंगे। इससे पहले प्राचार्य स्तर पर प्रवेश की समय सीमा 31 जुलाई और कुलपति की अनुमति से प्रवेश की अंतिम तारीख 14 अगस्त निर्धारित थी। कई कॉलेजों में सीटें खाली रहने और दूरदराज के विद्यार्थियों के समय पर आवेदन नहीं कर पाने को देखते हुए सरकार ने तारीख बढ़ाने का फैसला किया है। उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने विद्यार्थियों से इस अतिरिक्त अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। सरकार का उद्देश्य है कि प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद शैक्षणिक कैलेंडर और सेमेस्टर परीक्षाएं तय समय पर संचालित की जा सकें।

E-20 पेट्रोल के खिलाफ AAP का जनसंवाद

राजधानी रायपुर में आम आदमी पार्टी E-20 पेट्रोल को लेकर जनता से संवाद करेगी। पार्टी की ओर से सोमवार को समता कॉलोनी स्थित महाराजा अग्रसेन जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम दोपहर 3:30 बजे प्रस्तावित है। AAP नेताओं के मुताबिक, कार्यक्रम में E-20 पेट्रोल के कारण वाहनों में आने वाली संभावित समस्याओं और उपभोक्ताओं की चिंताओं पर चर्चा की जाएगी। पार्टी का कहना है कि E-20 पेट्रोल की गुणवत्ता और इसके प्रभावों को लेकर देशभर में बहस जारी है। AAP नेताओं ने उपभोक्ताओं की शिकायतों की स्वतंत्र और वैज्ञानिक जांच की मांग भी उठाई है।
 


संबंधित समाचार