होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP WEATHER NEWS : मप्र में ठंड ने पकड़ा जोर, 4.5 डिग्री भोपाल में गिरा पारा, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट

MP WEATHER NEWS : मप्र में ठंड ने पकड़ा जोर, 4.5 डिग्री भोपाल में गिरा पारा, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल : मध्य प्रदेश में लगातार तापमान में हो रही गिरावट के चलते ठंड बढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। रात के साथ साथ अब दिन में भी सर्द हवाएं चलनी शुरू हो गई है। तो वही बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अकवान के चलते प्रदेश में आगामी 3 दिनों तक आंधी बारिश होने के आसार बने हुए है। जिसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 

इन जिलों में बारिश का अलर्ट 

मौसम विभाग के अनुसार, 20 नवंबर को मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, अनूपपुर, मंडला, सिवनी और बालाघाट में बारिश हो सकती है।

21 - 22 को इन जिलों में हो सकती है बारिश 

तो वही 21 नवंबर को रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और मंडला में अकवान का असर बारिश के रूप में देखने को मिल सकता है। इन जिलों में चक्रवात के चलते 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान जताया गया है। इधर 22 नवंबर को सीधी, रीवा, सिंगरौली, मऊगंज, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और उमरिया में भी बारिश की संभावना जताई गई है।

भोपाल में एक रात में 4.5 डिग्री गिरकर पारा 9.9°C पर पहुंचा 

मध्य प्रदेश में ठंड का असर बढ़ने लगा है। बीती रात भोपाल प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान शाजापुर जिले के गिरवर में 7.1 डिग्री रहा। 




 


संबंधित समाचार