होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

railway job 2026: रेलवे में अप्रेंटिस के 4471 पदों पर नौकरी का सुनहरा मौका, बिना परीक्षा होगा सेलेक्शन, 27 सितंबर लास्ट डेट

railway job 2026: रेलवे में अप्रेंटिस के 4471 पदों पर नौकरी का सुनहरा मौका, बिना परीक्षा होगा सेलेक्शन, 27 सितंबर लास्ट डेट

Railway Apprentice 2026 : भारतीय रेलवे में नौकरी का सुनेहरा मौका, दक्षिण रेलवे ने विभिन्न ट्रेड और यूनिट्स में अप्रेंटिस के कुल 4,471 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 27 सितंबर 2026 शाम 5:00 बजे तक जारी रहेंगे। उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर विजिट कर अप्लाई कर सकते है। 10वीं और ITI पास भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। इसमें 163 पद फ्रेशर उम्मीदवारों के लिए और 4308 पद Ex-ITI उम्मीदवारों के लिए निर्धारित किए गए हैं। 

योग्यता 

फ्रेशर कैटेगरी के लिए उम्मीदवार का 10वीं या 12वीं (संबंधित ट्रेड के अनुसार) न्यूनतम 50 प्रतिशत नंबर के साथ पास होना जरूरी है. वहीं Ex-ITI कैंडिडेट्स के पास 10वीं के साथ संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त ITI प्रमाणपत्र होना चाहिए. SC, ST और PwBD उम्मीदवारों को 10वीं में 50 प्रतिशत नंबर्स की शर्त से छूट दी गई है.

आयु सीमा

फ्रेशर कैटेगरी के लिए न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 22 वर्ष निर्धारित है. वहीं Ex-ITI और MLT कैटेगरी के लिए अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष है. आयु की गणना 27 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी. SC/ST, OBC, दिव्यांग और एक्स सर्विसमैन उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी.

आवेदन शुल्क

जनरल/UR उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है, जबकि SC/ST/PwD उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है.

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी. उम्मीदवारों का चयन 10वीं, 12वीं और ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा. इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन होगा और अंतिम चयन मेडिकल फिटनेस के आधार पर किया जाएगा.

कितना मिलेगा स्टाइपेंड?

फ्रेशर (10वीं) उम्मीदवारों को 8,200 प्रति माह, जबकि 12वीं पास फ्रेशर और Ex-ITI उम्मीदवारों को 9,600 प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा. प्रशिक्षण के दूसरे और तीसरे साल में स्टाइपेंड में बढ़ाने का भी प्रावधान है.

ऐसे करें आवेदन 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://sronline.etrpindia.com पर जाएं।
  2. होम पेज पर न्यूज़ और अपडेट सेक्शन में पर्सोनेल ब्रांच इंफॉर्मेशन में जाएं।
  3. इसके बाद भर्ती नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करें।
  4. अधिसूचना पढ़ने के बाद पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें।
  5. आवेदन पत्र को भरें और फीस का भुगतान करें।

संबंधित समाचार