होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

रेलवे सुधार योजना 2026: जनरल कोच की सफाई फर्स्ट क्लास जैसी, 52 हफ्तों में 52 बदलाव...

रेलवे सुधार योजना 2026: जनरल कोच की सफाई फर्स्ट क्लास जैसी, 52 हफ्तों में 52 बदलाव...

Railway Reform Plan 2026: भारत की जीवनरेखा मानी जाने वाली भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए ‘रेलवे सुधार योजना 2026’ की शुरुआत की है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार इस योजना के तहत 52 हफ्तों में 52 सुधार लागू किए जाएंगे, जिनका लक्ष्य रेलवे सेवाओं को आधुनिक, स्वच्छ और तकनीक-सक्षम बनाना है।

पहले चरण में सफाई पर सबसे ज्यादा जोर:

सुधार योजना के शुरुआती चरण में सभी कोचों -खासकर जनरल श्रेणी—की व्यापक सफाई सुनिश्चित की जाएगी। यात्रा के दौरान भी जनरल कोच की सफाई की व्यवस्था होगी। सिस्टम से कनेक्शन न होने पर स्टाफ स्टेशन पर उतरकर सफाई करेगा। शुरुआत में हर जोन की 4–5 ट्रेनों में पायलट लागू होगा, जिसे आगे 80 ट्रेनों तक बढ़ाया जाएगा। टॉयलेट में गार्बेज बिन, मैकेनिकल जांच और पीक ऑवर में अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया जाएगा।

AI तकनीक से होगी निगरानी:

सफाई की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए इंटीग्रेटेड डिजिटल सिस्टम लगाया जाएगा। AI आधारित तस्वीरें कंट्रोल रूम तक भेजी जाएंगी। मानक पूरे न करने वाले वेंडर पर कार्रवाई होगी। बेहतर प्रदर्शन करने वालों को ही आगे अनुबंध मिलेगा। रूट आधारित निगरानी टीमें नियमित निरीक्षण करेंगी।

कार्गो सेक्टर में बड़ा विस्तार:

रेलवे की आय बढ़ाने के लिए कार्गो नेटवर्क पर भी बड़ा फोकस रखा गया है। पिछले तीन वर्षों में 124 कार्गो टर्मिनल तैयार हुए। इनसे करीब ₹20,000 करोड़ का राजस्व मिला। अगले पांच वर्षों में 500 से अधिक नए टर्मिनल विकसित करने का लक्ष्य। उद्योगों को तेज माल ढुलाई और लॉजिस्टिक लागत में कमी का फायदा मिलेगा।

यात्रियों को क्या मिलेगा फायदा:

जनरल कोच में बेहतर सफाई और सुविधाएं, तकनीक आधारित पारदर्शी निगरानी, समय पर मेंटेनेंस और जवाबदेही, मजबूत कार्गो नेटवर्क से रेलवे की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, रेलवे सुधार योजना 2026 को भारतीय रेल के आधुनिकीकरण की दिशा में बड़ा कदम माना  जा रहा है, जिससे यात्रियों का अनुभव सुधरेगा और परिवहन व्यवस्था अधिक कुशल बनेगी।


संबंधित समाचार