होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Railway job 2026: रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका, लोको पायलट के 11127 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Railway job 2026: रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका, लोको पायलट के 11127 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

RRB ALP recruitment 2026: अगर आपके पास भी आईटीआई, डिप्लोमा और इंजीनियरिंग की डिग्री है। तो ये खबर आपके लिए है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 11,127 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 15 मई से शुरू होने वाले है और 14 जून 2026 तक जारी रहेंगे। इच्छुक उम्मीदवार जो इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वो आधिकारिक वेबसाइट https://rrbranchi.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते है। यह भर्ती देश के अलग-अलग रेलवे जोन पर की जाएगी। 

शैक्षणिक योग्यता: अभ्यर्थी ने 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो और उसके साथ संबंधित ट्रेड (जैसे फिटर, इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिक डीजल, वायरमैन आदि) में ITI का सर्टिफिकेट हो। इसके अलावा, इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री (BE/B.Tech) रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र हैं।

आयु सीमा:  अभ्यर्थी की आयु 1 जुलाई 2026 तक 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों (OBC, SC, ST, आदि) को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

​वेतन: चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत पे लेवल-2 में रखा जाएगा, जिसका प्रारंभिक मूल वेतन 19,900 रुपये प्रति माह होगा। महंगाई भत्ता (DA), आवास भत्ता (HRA), और परिवहन भत्ता जैसे अन्य लाभ भी मिलेंगे, जिससे शुरुआती इन-हैंड सैलरी 35,000 से 40,000 रुपये के बीच हो सकती है।

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये और एससी, एसटी, एक्स सर्विसमैन, ट्रांसजेंडर और ईबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये शुल्क देना होगा। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया 

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1)
  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-2)
  • एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT)
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल परीक्षण

संबंधित समाचार