होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bhopal news : राहुल गांधी को मंत्री विश्वास सारंग ने दी नसीहत, कहा - समाज तोड़ने वाले भाषण ना दें, हिंदुस्तान का कोई ज्ञान नहीं उन्हें ,,,

Bhopal news : राहुल गांधी को मंत्री विश्वास सारंग ने दी नसीहत, कहा - समाज तोड़ने वाले भाषण ना दें, हिंदुस्तान का कोई ज्ञान नहीं उन्हें ,,,

भोपाल : मध्य प्रदेश में राहुल गांधी के आगमन को लेकर तैयारी जहां जोरों शोरों से जारी है। तो वही दूसरी तरफ राहुल के इंदौर दौरे से पहले प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। इसी कड़ी में मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि  राहुल गांधी को हिंदुस्तान का कोई ज्ञान नहीं है। इसके साथ ही मंत्री जी ने नेता प्रतिपक्ष को नसीहत देते हुए कहा कि समाज तोड़ने वाले भाषण ना दें। राजनीति के स्तर को बनाकर रखें। 

गांधी के दौरे की अनुमति नही रोकी गई

इसके साथ ही मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने राहुल गांधी के दौरे और उनके बयानों को लेकर प्रतिक्रिया दी है। सारंग ने कहा कि सरकार की ओर से राहुल गांधी के दौरे की अनुमति न तो रोकी गई थी और न ही उनके कार्यक्रम का विरोध किया जा रहा था।

मैच्योरिटी और गंभीरता की बात करनी चाहिए 

उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी मध्यप्रदेश आकर स्क्रिप्टेड भाषण ना बोले, देश को तोड़ने और समाज में विभेद करने वाली भाषा मत बोलना, मैच्योरिटी और गंभीरता की बात करना, ऐसा कोई भाषण ना दें जिससे हिंदुस्तान को नुकसान हो.

विकास से कोई लेना देना नहीं - मंत्री सारंग

मंत्री सारंग ने कहा कि कांग्रेस को केवल राजनीति करनी है, उन्हें विकास से कोई लेना देना नहीं है, विकास के लिए भाजपा तत्पर है और पूरी तरह से कटिबद्ध है।

 


संबंधित समाचार