होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : रघुवीर यादव बने राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान के हकदार, पंचायत’ में प्रधान जी बनकर घर घर हुए मशहूर

MP NEWS : रघुवीर यादव बने राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान के हकदार, पंचायत’ में प्रधान जी बनकर घर घर हुए मशहूर

खंडवा : मध्य प्रदेश सरकार द्वारा हर साल दिए जाने वाला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान इस बार एक्टर रघुवीर यादव यानि की ‘पंचायत’ के प्रधान जी को दिया गया है। यह सम्मान पहले अभिनेता अनुपम खेर को दिए जाना था लेकिन एक्टर के विदेश में होने के कारण उनका नाम फाइनल नहीं हो सका। 

पांच लाख रुपये, शॉल, श्रीफल की गई भेंट 

खंडवा के पुलिस ग्राउंड में मंगलवार देर शाम हुए इस कार्यक्रम में एक्टर रघुवीर यादव को पांच लाख रुपये की राशि, शॉल, श्रीफल और स्मृति चिह्न भेंट की गई। इस दौरान प्रदेश के संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र लोधी और जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह मौके पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े होने की बात भी कही जा रही है। 

किशोर कुमार के निधन के 10 साल बाद शुरू किया गया सम्मान 

बता दें कि पार्श्वगायक किशोर कुमार की पुण्यतिथि के अवसर पर हर साल खंडवा में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इतना ही नहीं मध्य प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान की शुरुआत 1997-98 में की थी.

जानिए कौन हैं और क्या है रघुवीर यादव

25 जून 1957 को जबलपुर में जन्मे रघुवीर यादव एक बेहतरीन अभिनेता, गायक और संगीतकार हैं। उन्होंने दिल्ली के मशहूर नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से अभिनय की विधिवत ट्रेनिंग ली है। उन्होंने साल 1985 में आई फिल्म ‘मैसी साहब’ से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। इसके अलावा उन्होंने ‘सलाम बॉम्ब!’, ‘बैंडिट क्वीन’, ‘लगान’ और ‘पीपली लाइव’ जैसी कई शानदार फिल्मों में अपनी अदायगी का लोहा मनवाया है।


संबंधित समाचार