इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र के शिवाजी वाटिका चौराहे पर सोमवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।
देर रात करीब 3 बजे हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि सभी देर रात करीब 3 बजे नास्ता करके लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी। जिसकी वजह से 19 वर्षीय आदिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अल्लू और अल्फाज गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज जारी है।
आरोपी चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार
बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों युवक उछलकर दूर जा गिरे। तो वही हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
आदिल पेशे से ऑटो मैकेनिक था
जानकारी के अनुसार, आदिल पेशे से ऑटो मैकेनिक था और परिवार का मुख्य सहारा था। उसके परिवार में दो भाई और एक बहन हैं। उसके पिता मोटर बाइंडिंग का काम करते हैं। घायल अल्फेज भी मजदूरी करता है। दोनों घायलों का इलाज जारी है। पुलिस फॉर्च्यूनर चालक की तलाश कर रही है।