होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BREAKING NEWS : बड़ी खबर ! राघव चड्ढा ने AAP का छोड़ा साथ, BJP का थामेंगे दामन

BREAKING NEWS : बड़ी खबर ! राघव चड्ढा ने AAP का छोड़ा साथ, BJP का थामेंगे दामन

भोपाल : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा जल्द ही बीजेपी में शामिल होने जा रहे है। इस बात की जानकारी खुद राघव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये दी।  राघव ने कहा कि पार्टी को इस्तीफा सोप दिया है। साथ ही छह और सांसद भी बीजेपी ज्वाइन करने जा रहे है। जिनमे अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, स्वाति मालिवाल आदि के नाम शामिल है। 

AAP अब निजी स्वार्थ के लिए काम कर रही

इस्तीफे देने का एलान करते हुए राघव ने कहा कि "आम आदमी पार्टी, जिसे मैंने अपने खून पसीने से सींचा और जिसे मैंने अपनी युवावस्था के 15 साल दिए, वह अब अपने सिद्धांतों, मूल्यों और बुनियादी नैतिकताओं से पूरी तरह भटक चुकी है. अब यह पार्टी देश या राष्ट्रीय हित के लिए काम नहीं कर रही है, बल्कि निजी स्वार्थ के लिए काम कर रही है."

ये 7 सांसद भी भाजपा में होगे शामिल

राघव चड्ढा ने कहा कि AAP के 10 राज्यसभा सांसदों में से सात भाजपा में विलय करने जा रहे हैं। जिसमे स्वाति मालीवाल, संदीप पाठक, हरभजन सिंह, अशोक कुमार मित्तल, बलबीर सिंह सीचेवाल और विक्रमजीत सिंह साहनी का नाम शामिल हैं.

पंजाब सरकार ने ली सुरक्षा वापस

बता दें कि दो अप्रैल को आम आदमी पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में उपनेता पद से हटाया था .जिसके बाद पंजाब सरकार ने उनकी सुरक्षा भी वापस ले ली है। हौरान करने वाली बात यह हैं कि 15 दिन पहले राघव चड्ढा को हटाकर जिन्हें राज्यसभा में डिप्टी लीडर बनाया था, वह अशोक मित्तल भी अब बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं. 


संबंधित समाचार