होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CM YOGI : INDI की मंशा अधिकारों पर डकैती डालना, मुख्यमंत्री योगी के आरोप

CM YOGI : INDI की मंशा अधिकारों पर डकैती डालना, मुख्यमंत्री योगी के आरोप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लोकसभा (Loksabha) के चुनाव (Election) में कांग्रेस के मुद्दों (Issue) की खामियां गिनाईँ। कांग्रेस के घोषणा पत्र (Manifesto) में उल्लेखित जातीय जनगणना पर मुख्यमंत्री योगी ने कांग्रेस पर देश के लोगों को समाज में बांटने का आरोप लगाया।

मुख्यमंत्री योगी ने प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस और INDI की मंशा अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ी जाति के अधिकारों पर डकैती डालना है। इसके लिए वे सरकार में आना चाहते हैं और जातीय जनगणना कराना चाहते हैं।

सत्ता प्राप्त करना

मुख्यमंत्री योगी ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को लेकर कहा कि जातीय जनगणना के आधार पर वे समाज को बांटना चाहते है। उन्होनें कहा कि कांग्रेस की मंशा हमेशा सत्ता प्राप्त करने की रही है। वह देश की कीमत पर सत्ता प्राप्त करना चाहते हैं।

लखनऊ में उत्तर प्रदेश भाजपा की प्रेसवार्ता आयोजित की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी भाजपा मुख्यालय पर पहुंचकर पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर सवाल उठा रहे हैं। लोकसभा के चुनाव में भाजपा अब कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर उससे ही सवाल कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी टीम कांग्रेसी नेता राहुल गांधी के द्वारा दिये गये बयान में देश के लोगों की संपत्ती की जांच कराते हुए उसे सब में बांटने की बात पर घेरा है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और सपा के द्वारा जातीय जनगणना कराने के घोषणा पत्र को लेकर भाजपा के कद्दावर नेता और बाबा बुलड़ोजर के नाम से जाने जाने वाले मुख्यमंत्री योगी ने विरोधी दलों पर समाज में बांटने की राजनीति करने का गंभीर आरोप लगाया है।  
 


संबंधित समाचार