होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

राहुल गांधी के दौरे पर पुरंदर मिश्रा बोले-"दिल्ली से जोकर आ रहा है...", कांग्रेस ने कहा- "मेंटली डिस्टर्ब हैं"

राहुल गांधी के दौरे पर पुरंदर मिश्रा बोले-"दिल्ली से जोकर आ रहा है...", कांग्रेस ने कहा- "मेंटली डिस्टर्ब हैं"

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 21 जून को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आने वाले हैं। वे कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे। उनके आगमन से पहले प्रदेश का राजनीतिक माहौल गरमा गया है और भाजपा तथा कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी जुबानी जंग शुरू हो गई है।

पुरंदर मिश्रा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे को लेकर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा, "दिल्ली से जोकर आ रहा है. दस दिनों तक छत्तीसगढ़ में सर्कस चलेगा." इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला जारी रखते हुए कहा, "राम को काल्पनिक मानने वाले राहुल गांधी राम के मामा गांव आ रहे हैं, उनका स्वागत है. कांग्रेस में वैसे भी लेन-देन का चलन है, पार्टी भ्रष्टाचार में लिप्त रही है. ऐसे में राहुल गांधी क्या पदाधिकारियों को आलू से सोना निकालकर छत्तीसगढ़ को समृद्ध बनाने की कला सिखाएंगे?"

विकास उपाध्याय का तीखा पलटवार

भाजपा विधायक के बयान पर कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "पुरंदर मिश्रा मेंटली डिस्टर्ब हो चुके हैं, उन्हें पागलखाने में एडमिट करने का समय आ गया है. भाजपा वाले अगर इलाज के लिए नहीं ले जा पा रहे हैं, तो कांग्रेस इलाज कराने के लिए तैयार है. एक बार के एक्सीडेंटल विधायक पुरंदर मिश्रा अपना कद बढ़ाने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं."

अभनपुर में शुरू होगा 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज से अभनपुर में शुरू हो रहा है। इस शिविर में प्रदेशभर के जिला अध्यक्षों और संगठन के पदाधिकारियों को संगठनात्मक गतिविधियों और रणनीतियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।

21 जून को रायपुर पहुंचेंगे राहुल गांधी

राहुल गांधी 21 जून को रायपुर पहुंचेंगे और करीब साढ़े पांच घंटे तक प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। इस दौरान वे पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन देंगे। उनके दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है, वहीं विपक्षी दल इसे लेकर लगातार राजनीतिक हमले कर रहे हैं।


संबंधित समाचार