होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BANK JOB 2026: Punjab and Sind Bank ने लोकल बैंक ऑफिसर्स के पदों पर निकाली भर्ती, आवेदन शुरू, मोटी है सैलरी

BANK JOB 2026: Punjab and Sind Bank ने लोकल बैंक ऑफिसर्स के पदों पर निकाली भर्ती, आवेदन शुरू, मोटी है सैलरी

बैंक में जॉब पाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए पंजाब एंड सिंध बैंक ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 20 अप्रैल 2026 तक जारी रहेंगे। उम्मीदवार जो भी इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वो फटाफट आधिकारिक वेबसाइट punjabandsind.bank.in पर जाकर अप्लाई करे। यह भर्ती कुल 1000 पदों पर की जाएगी। जिसके लिए आवेदन 31 मार्च 2026 से शुरू हो गए है। 

यहां देखें योग्यता 

किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार के पास किसी भी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक या क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में अधिकारी के रूप में कम से कम 18 महीने का कार्य अनुभव होना अनिवार्य है।

वैकेंसी डिटेल

यह भर्ती उत्तर प्रदेश के 200 पद, गुजरात के 125, पंजाब के 100, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 80-80 पद भरे जायेंगे। जबकि तमिलनाडु में 65 और  कर्नाटक, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में 60-60 पद खाली है। अन्य राज्यों में असम में 50 रिक्तियां हैं, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में 30-30, और हिमाचल प्रदेश में 20 रिक्तियां हैं। अरुणाचल प्रदेश में 15, झारखंड और केरल में 10-10, और नागालैंड में 5 हैं।

आयु सीमा (1 मार्च 2026 के अनुसार) 

न्यूनतम: 20 वर्ष
अधिकतम: 30 वर्ष

वेतन और चयन प्रक्रिया 

चयनित उम्मीदवारों को 48,480 रुपये से 85,920 रुपये तक वेतनमान दिया जा सकता है। साथ ही चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार (Interview) के आधार पर किया जायेगा। 

​इतना हैं आवेदन शुल्क: सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये (प्लस टैक्स) है, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 100 रुपये (प्लस टैक्स) रखा गया है।


संबंधित समाचार