होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BANK JOB 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी का शानदार मौका, 104 पदों पर निकाली गई भर्ती, 16 अप्रैल अंतिम तिथि

BANK JOB 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी का शानदार मौका, 104 पदों पर निकाली गई भर्ती, 16 अप्रैल अंतिम तिथि

Sarkari naukri in bank of baroda: बैंकिंग सेक्टर में अगर आप भी करियर बनाना चाहते है, तो ये खबर आपके लिए है। बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने डिप्टी मैनेजर, एवीपी और अन्य पदों पर कुल 104 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 27 मार्च से शुरू हो गए है और 16 अप्रैल 2026 तक जारी रहेंगे। कैंडिडेट्स जो इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वो फटाफट आधिकारिक वेबसाइट http://www.bankofbaroda.bank.in/ पर जाकर फॉर्म भरे। बैंकिंग, वेल्थ मैनेजमेंट या फाइनेंस से जुड़े क्षेत्र में जो उम्मीदवार काम करना चाहते हैं उनके लिए यह अच्छा मौका है। 

पदों का विवरण:

  • ​एवीपी (AVP II) – ग्रुप हेड: 04 पद
  • ​एवीपी (AVP II) – टेरिटरी हेड: 17 पद
  • ​डिप्टी मैनेजर – सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर: 70 पद
  • ​डिप्टी मैनेजर – वेल्थ स्ट्रैटेजिस्ट: 13 पद

​शैक्षणिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए। उच्च पदों के लिए मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन या NISM/IRDA जैसे प्रोफेशनल सर्टिफिकेट को प्राथमिकता दी जाएगी। डिप्टी मैनेजर पदों के लिए कम से कम 3 साल का अनुभव और एवीपी पदों के लिए 6 से 10 साल तक का संबंधित क्षेत्र में अनुभव अनिवार्य है।

चयन प्रक्रिया: ऑनलाइन टेस्ट, साइकोमेट्रिक पर्सनल/इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा।

सैलरी कितनी मिलेगी?

चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतनमान मिलेगा. वेतन ₹29,200 से ₹92,300 प्रति माह तक होगा. इसके अलावा अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे.

आयु सीमा: न्यूनतम आयु 24 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष निर्धारित की गई है 

आवेदन शुल्क: ​सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस: 850 रुपये (प्लस टैक्स) निर्धारित किया गया है। एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवार: 175 रुपये (प्लस टैक्स) रखा गया है।


संबंधित समाचार