होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL NEWS : राजधानी में 28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, हेल्पलाइन नंबर जारी, पोलियो मुक्त देश लक्ष्य

BHOPAL NEWS : राजधानी में 28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, हेल्पलाइन नंबर जारी, पोलियो मुक्त देश लक्ष्य

भोपाल  : मध्य प्रदेश सहित देशभर में 28 जून से पोलियो अभियान शुरू होने जा रहा है। इस दौरान जन्म से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चो को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। जिसको लेकर प्रशासन ने तयारी पूरी कर ली है। इस बार राजधानी भोपाल में तीन लाख 32 हजार से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के सफल संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिलेभर में 2710 पोलियो बूथ स्थापित किए हैं, जहां पहले दिन बच्चों को दवा पिलाई जाएगी।

52 मोबाइल टीमों की हुई तैनाती

स्वास्थ्य विभाग ने अभियान को प्रभावी बनाने के लिए 306 सुपरवाइजर, 121 ट्रांजेंडर टीमों और 52 मोबाइल टीमों की तैनाती की है। ये टीमें बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, ईंट भट्टों, रैन बसेरों, निर्माण स्थलों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर ऐसे बच्चों को भी पोलियो की दवा उपलब्ध कराएंगी, जो नियमित बूथों तक नहीं पहुंच पाते।

28 से 30 जून तक चलेगा अभियान 

अभियान के पहले दिन 28 जून को सभी पोलियो बूथों पर टीकाकरण होगा, जबकि 29 और 30 जून को स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर उन बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। जिसको लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है।

स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से की अपील 

स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं और इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें, ताकि पोलियो मुक्त समाज का लक्ष्य मजबूत हो सके।

हेल्पलाइन नंबर जारी

इस अभियान के तहत हेल्पलाइन नंबर 104 भी जारी किया गया है, जहां लोग किसी भी जानकारी या सहायता के लिए संपर्क कर सकते हैं. स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे 28 जून को अपने बच्चों को पोलियो की खुराक जरूर दिलाएं और इस अभियान को सफल बनाएं. सरकार का साफ संदेश है “एक भी बच्चा न छूटे, पोलियो से देश को पूरी तरह मुक्त करें”


संबंधित समाचार