होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

छत्तीसगढ़ महार/महरा समाज की प्रांतीय बैठक भानुप्रतापपुर में सम्पन्न, सामाजिक मुद्दों पर हुई अहम चर्चा...

छत्तीसगढ़ महार/महरा समाज की प्रांतीय बैठक भानुप्रतापपुर में सम्पन्न, सामाजिक मुद्दों पर हुई अहम चर्चा...

कांकेर। छत्तीसगढ़ महार/महरा समाज (को. शाखा) की एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय बैठक रविवार 17 मई 2026 को कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर स्थित जय नारायण देव सामाजिक भवन में आयोजित की गई। कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष राम शैलेन्द्र के मुख्य आतिथ्य एवं  हरिओम अमाँदिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। बैठक में प्रदेशभर से पहुंचे समाज के प्रांतीय पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ की प्रतिनिधि, पूर्व पदाधिकारी, संरक्षकगण एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। विशेष रूप से युवाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

समाज के संगठनात्मक विकास पर विस्तृत चर्चा

कार्यक्रम के दौरान समाज के संगठनात्मक विकास, सामाजिक समस्याओं एवं उनके समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में प्रांतीय आय-व्यय का विवरण भी प्रस्तुत किया गया, जिस पर उपस्थित पदाधिकारियों ने अपने सुझाव दिए। समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि समाज को मजबूत बनाने के लिए सभी वर्गों की सहभागिता आवश्यक है। युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने और शिक्षा, संगठन तथा सामाजिक जागरूकता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई गई।

विभिन्न जिलों से पहुंचे प्रतिनिधि

बैठक में विभिन्न जिलों से पहुंचे प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की सामाजिक समस्याओं और चुनौतियों को साझा किया। साथ ही समाज हित में कई महत्वपूर्ण सुझाव भी रखे गए। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त किया गया। आयोजन समिति की ओर से उपस्थित लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई थी।


संबंधित समाचार