होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bhopal News : भोपाल में बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन, फूंका पुतला 

Bhopal News : भोपाल में बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन, फूंका पुतला 

Bhopal News : बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल ने सोमवार को राजधानी भोपाल में जोरदार प्रदर्शन किया। ज्योति टॉकीज चौराहे पर शाम करीब 5 बजे कार्यकर्ताओं ने इस्लामिक कट्टरता का पुतला दहन कर आक्रोश जताया।

हिंदुओं को बनाया जा रहा निशाना

राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत मंत्री राकेश प्रजापति ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं को योजनाबद्ध तरीके से निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने हालिया घटना का जिक्र करते हुए बताया कि दीपु नामक एक युवक, जो गारमेंट फैक्ट्री में काम करता था और किराए के मकान में रहता था, को पैगंबर मुहम्मद के अपमान के झूठे आरोप में कट्टरपंथी भीड़ ने बेरहमी से पीटा। आरोप है कि युवक की हत्या करने के बाद उसका शव पेड़ से बांधकर जला दिया गया।

संगठन की भारत सरकार से मांग

राकेश प्रजापति ने कहा कि इस तरह की अमानवीय घटनाओं से पूरे हिंदू समाज में भारी रोष है। प्रदर्शन के माध्यम से संगठन ने भारत सरकार से मांग की कि वह अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा का मुद्दा मजबूती से उठाए और वहां के हिंदुओं को संरक्षण दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए।

ये कार्यकार्ता रहे मौजूद

इस विरोध प्रदर्शन में राष्ट्रीय बजरंग दल नया भोपाल जिला उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा, विकास पटेल, सचिव सचिन राजपूत, गौरव, आकाश यादव, दीपक इवने, सतीश, विजय यादव, मोनू राठौर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर बांग्लादेश में हो रही हिंसा को तुरंत रोकने की मांग की।


संबंधित समाचार