होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS; लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेसियों ने कसी कमर, राहुल के बाद MP में प्रियंका भरेगी हुंकार, मुरैना में करेगी रोड शो

MP NEWS; लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेसियों ने कसी कमर, राहुल के बाद MP में प्रियंका भरेगी हुंकार, मुरैना में करेगी रोड शो

मुरैना : मध्यप्रदेश में तीसरे चरण का चुनाव 07 मई को होने जा रहा है। जिसको देखते हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता लगातार प्रदेश का दौरा कर जनता को साधने का प्रयास कर रहे है। तो वही बीजेपी ने भी मिशन 29 को लेकर मतदाताओं को रिझाने के लिए एड़ी से चोटी का जोर लगा दिया है। ताकि बहुमत के साथ भाजपा जीत हासिल कर एपी में सरकार बना सके। तो वही अपना अस्तित्व बचाने के लिए राहुल के बाद प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश के दौरे पर आने वाली है। 

 8 सीटों पर होगी वोटिंग 

बता दें कि तीसरे चरण में प्रदेश के इन 8 सीटों पर वोटिंग होगी। जिसमें विदिशा, भोपाल, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर और राजगढ़ लोकसभा सीट शामिल है। ऐसे में जनता को साधने के लिए 02 मई को प्रियंका गाँधी मध्य प्रदेश के दौरे पर आने वाली है।  जहां पर वो जनसभा कर जनता से प्रत्याशी के हित में मतदान की अपील करेंगे। 

प्रचार की कमान दिग्विजय ने अकेले संभाल रखी 

मध्य प्रदेश में 4 चरण में चुनाव होने जा रहे है। अभी तक पहले चरण का चुनाव पूरा हो चुका है। तो वही तीन चरणों में चुनाव होना फ़िलहाल बाकि है। 7 मई को राजगढ़ में भी मतदान होना है। ऐस में प्रचार प्रसार की पूरी जिम्मेदारी पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने अकेले संभाल रखी थी। सूत्रों की मानें तो दिग्विजय सिंह बड़े नेताओं की जनसभाओं और रोड-शो, रैली नहीं कराना चाहते। दिग्विजय ने पूरा फोकस बूथ पर कर रखा है। नामांकन फार्म दाखिल करने वाले दिन उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बूथ पर जाकर बैठक करने को कहा था। 

खरगे और राहुल ने की MP में जनसभा 

मध्य प्रदेश में 29 लोकसभा सीटों पर चुनाव हो रहे है। ऐसे में कांग्रेसियों ने पहले चरण की शुरुआत से पूर्व ही प्रचार प्रसार तेज कर दिए थे। जिसके चलते राहुल गांधी 8 अप्रैल को मंडला लोकसभा क्षेत्र के केवलारी विधानसभा क्षेत्र के धनौरा गांव में जनसभा करने पहुंचे थे। तो वही दूसरे चरण में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सतना में जनसभा की थी। तो वही अब प्रियंका 02 मई को मुरैना के दौरे पर आने वाली है। 
 


संबंधित समाचार